अच्छे दिन की संभावना दिखी तो कांग्रेस के इर्द गिर्द नजर आने लगे भाजपा के सैटर, कभी स्टॉफ को चमकाने वाले अब दरबार में खडे होकर लगा रहे हाजिरी, मेहनतकश कार्यकर्ता हैरान,,

छिंदवाडा: मेरा अपमान हुआ है मैं कभी बंगले नहीं जाऊंगा, इस तरह की बातें करने वाले कुछ लोग अब कांग्रेस के दरबार में हाजिरी लगा रहे है। अच्छे दिन की संभावनाओं ने भाजपा के सैटरों के रुख को मोड दिया है। हालात ये है कि अब बंगले में ऐसे चेहरे दिखाई दे रहे है जो कभी भाजपा में सेटिंग या फिर रणनीति बनाने का काम करते थे। हालांकि कांग्रेस नेताओं की नजरें इन चेहरों पर बराबर बनी हुई है। इस बार कांग्रेस में लौटै अमित सक्सेना को लेकर जिस तरह से कार्यकर्ता उत्साहित थे, उसका असर ऐसे चेहरों पर पडा है जो लगातार भाजपा नेताओं के इर्द गिर्द नजर आते रहे है। कार्यकर्ता भी इन चेहरों को बंगले पर देखकर हैरान नजर आए। बताया तो यहां तक जा रहा है कि ये चेहरे अब कांग्रेस से सैटिंग करने में जुट गए है ताकि उन्हें एक बार फिर से भाव मिल सके। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने संकेत दे दिए है कि बहुरुपिए इस बार अपना चेहरा उजागर कर चुके है उनके साथ क्या करना है आने वाले समय में निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि कुछ समय पहले कांग्रेस के कमजोर नजर आने पर ये चेहरे आक्रामक होने लगे थे। भाजपा के साथ नजदीकियां बनाने लगे थे ताकि अपना आर्थिक लाभ देख सके। ऐसा नहीं है कि भाजपा नेताओं को इसकी खबर नहीं है, भाजपा भी इस इंतजार में है कि यदि आने वाले समय में सब कुछ ठीक रहा तो ऐसे चेहरों के साथ उचित व्यवहार किया जाए। फिलहाल कांग्रेस की वापसी की संभावनाओं को टटोल रहे इन चेहरों को समझ नहीं आ रहा कि अब बंगले पर सैटिंग कैसे की जाए। लगातार हाजिरी से हो सकता है कि काम बन जाए। खैर,, कांग्रेस के नेता ही जाने कि ऐसे कथित सैटरों के साथ कैसे निपटा जाना है।