करारा जवाब मिलेगा इनको, किसने कह दिया ये, बात सुनकर चौक गए वाहन में बैठे नेताजी

छिंदवाडा: लोकसभा चुनाव के चलते नए नए नजारे देखने को मिल रहे है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रात में ग्रामीण इलाकों में भ्रमण पर निकले। इस दौरान उनके वाहन के पास भारी भीड जमा हो गई, भीड से जो आवाजें आई उसने न केवल नाथ के वाहन में बैठे लोगों को चौका दिया बल्कि नाथ भी भावुक हो गए। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गरमा गया है। गौरतलब है कि कुंछ समय से जिले भर के कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। इसको लेकर कांग्रेस में हलचल का माहौल बना हुआ था, लेकिन तमाम परिस्थितियों को भांपते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ स्वयं मैदान में निकल आए। उधर भाजपा नेता भी लगातार यहां पर डटे हुए है। केंद्र और राज्य स्तर के बडे नेताओं ने भी यहां पर डेरा डाला हुआ है। फिलहाल इस मुकाबले में हर दिन नए नए पहलू सामने आ रहे है।