ये कैसे विधायकजी, पूर्व सीएम से बातचीत की रिकार्डिंग तक वायरल कर डाली, बधाई संदेश को सोशल मीडिया में डाला तो कई नेता हुए हैरान, कुछ ने कहा, दिखावे की भी हद होती है,,,

छिंदवाडा: जुन्नादेव के विधायकजी इन दिनों खास चर्चाओं में है। अपने जन्मदिन पर उन्होने न केवल जमकर दिखावा किया बल्कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने जो बधाई संदेश फोन पर उन्हें दिया, उसे तक वायरल कर डाला। ऐसा पहली बार हुआ जब प्रदेश का एक विधायक इस तरह से कर रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्व में जिस तरह से उन्होने अपनी अकेले की तस्वीर लगाकर कुछ बधाई संदेश सोशल मीडिया में डाले थे, उसके सामने आ जाने से वे परेशान हो गए और इस तरह की हरकत कर डाली, हालांकि विधायकजी के समर्थक इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते, लेकिन उनकी ये हरकत उनके स्तर को स्पष्ट करने वाली बन गई। खबर है कि इस मामले में दिल्ली से लेकर भोपाल तक चर्चा है। हमारे सूत्रों का कहना है कि विधायकजी ने पहले तो खुद से फोन लगाया और बाद में अपने किसी व्यक्ति को कहकर रिकार्डिंग करवा डाली। बाद में उन्होने इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने से भी गुरेज नहीं किया। लोग इस वीडियो का जमकर मजाक बना रहे है। आखिर खुद को बेहतर समझने वाला एक जनप्रतिनिधि ऐसा कैसे कर सकता है। ये वीडियो सभी विधायक के सोशल एकाउंट में देख सकते है।