साला मैं तो साहब बन गया, शराब के नशे में धुत अफसर का ऑफिस से किनारा, काम बंद, नशा चालू, उच्चाधिकारी हुए परेशान, निलंबन की लटकी तलवार,

छिंदवाडा: जिले के एक सरकारी विभाग के अफसर इन दिनों शराब के नशे में इस कदर डूब गए है कि उन्हें अपने कार्यालय का पता तक नहीं मालूम। उच्चाधिकारी फोन लगा लगाकर परेशान है, न तो फोन उठ रहा है और न ही कोई जवाब मिल रहा है। ऐसे में अधिकारी कार्यवाही का मन बना रहे है। खबर है कि जिला प्रशासन को भी इस बात की भनक लग गई है और कार्यवाही का तैयारी की जा रही है। उधर विभागीय अधिकारी इस मामले में इसलिए भी परेशान है क्योंकि सारे काम अटक गए है, लेकिन इन सबसे मदहोश अधिकारी को कोई फर्क नहीं पडता। हालात यहां तक पहुंच गए है कि भोपाल में भी इनकी शिकायत हो चुकी है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही इस अधिकारी को प्रमोशन दिया गया था लेकिन चंद दिनों बाद ही वे कार्यालय से कन्नी काटने लगे। वे कहने से नहीं चूक रहे कि साला मैं तो साहब बन गया,,, अब काम होगा तो उनके हिसाब से। आप कतार में खडे रहिए या फिर अधिकारी फोन लगाते रहे उससे कोई फर्क नहीं पडता। फिलहाल कई मामलों में इस अधिकारी के संदिग्ध होने की खबरें भी सामने आने लगी है। उच्चाधिकारी ऐसे मदहोश अफसर से कैसे निपटेंगे और क्या कार्यवाही होगी आने वाला समय ही तय करेगा।