राज्यसभा के लिए भाजपा का गेम प्लान तैयार, 6 विधायकों पर नजर, उलटफेर करने की तैयारी पूरी, प्रत्याशी पर सारा खेल, कांग्रेस ने चूक की तो राज्यसभा सीट फिसलना तय,,,

भोपाल: राज्यसभा सीट को लेकर इन दिनों चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस की जरा सी चूक भाजपा को सीट देने का काम करेगी। यही वजह है कि कांग्रेस ने अभी तक नाम की घोषणा नहीं की है, हालांकि भाजपा ने भी अपने पत्ते नहीं खोले है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नए गेम प्लान को तैयार कर चुकी है। इस गेम प्लान में कांग्रेस के विधायकों पर सेंधमारी करना शामिल बताया जा रहा है। खबर है कि कांग्रेस के 4 से 6 विधायकों पर भाजपा की नजर है। इन विधायकों के नाम भी भाजपा ने तय कर लिए है। सारा खेल प्रत्याशी पर अटका हुआ है। सूत्र बताते है कि दिल्ली से सारा खेल रचा गया है। वहां पर जिस तरह की रणनीति तैयार हुई वह कांग्रेस को चौका सकती है। इसमे प्रत्याशी का नाम अहम होगा। उधर कांग्रेस में मंथन का सिलसिला तेज हो गया है। सूत्र बताते है कि पार्टी आलाकमान इस मामले में सही चयन के लिए रायशुमारी कर रहा है। जिस तरह से नाम निकलकर सामने आ रहा है उसमें पूर्व सीएम कमलनाथ, कमलेश्वर पटेल, सज्जन सिंह वर्मा, मीनाक्षी नटराजन का शामिल होना बताया जा रहा है। यदि इन नामों पर नजर डाले तो पूर्व सीएम कमलनाथ को छोडकर शेष नाम ऐसे है जिनपर दांव लगाने का मतलब सीट को खतरे में डालना हो सकता है। ऐसी स्थिति में भाजपा अपने गेम प्लान में सफल हो जाएगी। उधर पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस मामले में किसी तरह की बयानबाजी नहीं की है। वे जिस तरह से गंभीरता बरत रहे है उससे ये कहना गलत नहीं होगा कि स्थितियों पर उनकी नजर बनी हुई है।

मैनेजमेंट के लिए लगे नेता

सूत्र बताते है कि भाजपा के कुछ नेता मैनेजमेंट के लिए लगे हुए है। ये नेता कुछ विधायकों से संपर्क भी कर चुके है, हालांकि सारा मामला प्रत्याशी चयन पर अटका है लेकिन भाजपा जिस तरह से प्लान करके सक्रियता बरत रही है उससे ये माना जाना गलत नहीं होगा कि वह इस सीट के लिए कोई मौका हाथ से नहीं जाने देगी। फिलहाल कांग्रेस के लिए उनके विधायकों को हार्स ट्रेडिंग से बचाना कडी चुनौती है। आगे कांग्रेस क्या रुख अपनाएगी, किसे प्रत्याशी बनाया जाएगा आने वाले समयम में साफ होगा।