- पहली बार प्रदेश अंध्यक्ष कार्यालय मे फहराऐंगे झंडा
- पुलिस मैदान और कांग्रेस में भवन में तैयारियां तेज
छिंदवाडा: जिले में इस बार कुछ ऐसा होगा जो वास्तव में चर्चाओं में बना रहेगा। दरअसल इस बार पंद्रह अगस्त को पुलिस मैदान और कांग्रेस भवन में कमल ही झंडावंदन करते नजर आऐंगे। आपको हैरानी हो रही होगी, की ये कैसे होगा? इसमें चौकने वाली बात नहीं, दरअसल कांग्रेस भवन में ये पहला अवसर होगा जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झंडावंदन करेंगे। वहीं पुलिस मैदान में भी पहली बार प्रदेश सरकार के मंत्री कमल पटेल झंडा वंदन करते नजर आऐंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो दोनों ही तरफ कमल का बोलबाला रहेगा। इन सबके बीच जहां कांग्रेस भवन में भव्य तैयारियां की जा रही है वहीं पुलिस मैदान में भी रिहर्सल की गई और भव्य कार्यक्रम करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई। बताया जा रहा है कि इस बार कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश भी जारी किए है। उधर कांग्रेस नेताओं ने भी सभी कार्यकर्ताओं से मास्क पहनकर आने के लिए कहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ आज छिंदवाडा पहुंचे और उन्होने कुछ निजी कार्यक्रमों में शिरकत की। इसके बाद वे शिकारपुर पहुंचे। कमलनाथ ने आज कुछ पदाधिकारियों और नेताओं से भी अलग अलग चर्चा की। खबर है कि कांग्रेस के हालातों को लेकर कमलनाथ ने इन नेताओं से विचार विमर्श किया।
- क्या चल रहा है जिले में
वैसे तो कमलनाथ जिले के हालातों पर नजरें जमाए रहते है लेकिन आज जिन नेताओं से उन्होने चर्चा की, उनसे जिले के हालचाल जाने और पूछा की आगे क्या किया जा सकता है। खबर है कि नाथ ने संगठन में सुधार करने के लिए कहा और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोडने पर जोर दिया। उन्होने साफ कर दिया कि किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं होना चाहिए। सभी को मिल जुलकर काम करना होगा। आने वाले समय में नगरीय निकाय चुनाव होंगे। इसकी तैयारियां मिलकर करनी होगी। बहरहाल कमलनाथ का यह तीन दिवसीय दौरा क्या रंग लाएगा आने वाले समय में साफ हो जाएगा। लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस संगठन काे लेकर गंभीर नाथ ने सभी को एक साथ लेकर चलने की हिदायत नेताओं काे दे डाली है।










