दिग्गी ने क्यों बढाई पार्टी की टेंशन, सफाई देते नजर आए जीतू, सूत न कपास जुलाहों में लट्ठम लट्ठा वाली कहावत की राह पर कांग्रेस, अति आत्मविश्वास में बिखराव की आशंका, एकाएक आए इस बयान के मायने क्या,,,

भोपाल: अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार तो उन्होने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष के लिए मुश्किलें खडी कर दी है। दरअसल चुनाव के दो साल पहले ही उन्होने ये कह दिया कि जीतू और उमंग के नेत्रत्व में चुनाव लडा जाएगा। उनके इस बयान के मायने क्या है वे ही जाने लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे पार्टी की टेंशन बढाने वाला बताया है। कहा जा रहा है कि एकाएक इस बयान की आवश्यकता अभी थी नहीं, फिर दिग्गी ने अचानक ऐसा क्यों कहा। दो साल पहले ही इस बात को तय कैसे कर दिया कि किसके नेत्रत्व में लडा जाएगा और किसके नहीं। उनके बयानों के बाद प्रदेश के दूसरे बडे नेता और उनके समर्थकों के बीच अच्छी खासी चर्चा है। दिग्विजय के इस बयान पर कुछ नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। भाजपा ने भी अपनी बात कह दी है। हालांकि कांग्रेस के अंदरुनी हालात इससे बिगडते नजरआने लगे है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि दिग्गी ने ये बयान इसलिए भी दिया क्योंकि वे कुछ समय से असहज महसूस कर रहे है। कभी वे यात्रा पर निकलकर ये कह जाते है कि अब राजनीति से दूर रहेंगे और बयानबाजी नहीं करेंगे, फिर अचानक राजनीतिक बयान देने लगते है। गौरतलब है कि पूर्व में दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी पर व्यंग्य कसते हुए उन्हें दिल्ली का नजदीकि भी बताया था। इसके बाद जीतू उनके निवास पर गए थै। माना जा रहा है कि इसी के चलते दिग्गी ने अपना पहला राजनीतिक पासा फेंका है। अब ये अलग बात है कि उनकी चौसर की चाल में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कितने देर तक ठहरते है।

जीतू बोले, सभी के संयुक्त नेत्रत्व में होगा चुनाव

दिग्गी के इस बयान को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अच्छे से समझ गए और उन्होने एक बयान में कह भी दिया कि सभी के संयुक्त नेत्रत्व में चुनाव लडा जाएगा। दरअसल जीतू समझ गए थे कि चुनाव यदि अकेले उनके और उमंग सिंगार के नाम पर लडा गया तो नतीजों का असर भी उनके माथे आएगा, ऐसे में यदि असहमतों ने एकजुटता बनाकर काम किया तो कांग्रेस का निपटना तय है, फिलहाल सत्ता पानी का सुनहरा अवसर मान रही कांग्रेस जल्दबाजी में गलत निर्णय लेती है तो आने वाले समय में एक बार फिर उसे हाथ आई थाली को गंवाना पड सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि दिग्गी का ये बयान आने वाले समय में क्या रंग लाएगा।