मैदान में कूदे नेताजी, दम दिखाने की तैयारी, आगे आगे देखिए होता है क्या? विरोधियों को मिलेगा झटका या फिर

  • भाजपा के जिलाध्यक्ष हुए अचानक सक्रिय
  • विरोधियों ने भी नजरें जमाई

छिंदवाडा: भाजपा में चल रही खींचतान के चलते नेताजी यानी संगठन के जिलाध्यक्ष बंटी साहू मैदान में कूद पडे है। इतना ही नहीं उन्होने अपनी ताकत दिखाने की तैयारी भी तेज कर दी है। सूत्रों का कहना है कि चंद्रभान खेमे का अचानक सक्रिय हो जाने से नेताजी ने भी अपनी ताकत दिखाना शुरु कर दिया। यही वजह है कि अब हर कहीं आयोजन हो या फिर घटना दुर्घटना नेताजी अपनी फौज के साथ नजर आने लगे। इतना ही नहीं उन्होने प्रभारी मंत्री कमल पटेल से भी सतत संपर्क बना लिया। खबर है कि संगठन की ओर से उन्हें सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए थे। हम आपको बता दें कि अन्न उत्सव के बाद से नेताजी और उनके विरोधियों के बीच जंग शुरु हो गई थी। भाजपा में चल रही इस जंग को लेकर लगातार चर्चाएं गर्माई हुई थी। चौधरी चंद्रभान सिंह ने अचानक मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी थी। नेताजी के समर्थकों का कहना है कि आगे आगे देखिए होता है क्या? कहा जा रहा है कि आने वाले समय में यह जंग और तेज हो और नेताजी उभरकर सामने आए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। नेताजी की यह सक्रियता उनके समर्थकों को उत्साहित करने वाली साबित हो गई। हालांकि उनके विरोधी इससे इत्तेफाक नहीं रखते। बहरहाल नेताजी की बढती सक्रियता आने वाले समय में क्या रंग लाएगी? अभी कहना मुश्किल है।

  • विरोधी भी कर रहे तैयारी

सूत्रों का कहना है कि नेताजी के धुर विरोधी चंद्रभान गुट भी इसको लेकर तैयारियों में लगा है। हालांकि उनकी सक्रियता कुछ समय से कम नजर आ रही है लेकिन माना जा रहा है कि उनके समर्थकों ने भी रणनीति बनाने का काम शुरु कर दिया है। कहा जा रहा है कि इस बात को लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की जा रही है। अब वरिष्ठों का समर्थन किसे और कितना मिलेगा, इसके लिए थोडा इंतजार करने की आवश्यकता है।