छिन्दवाड़ा। ये शीर्षक पढ़कर आपको जरा अजीब लगेगा, लेकिन बात एकदम सटीक है। समझने वालों को इशारा काफी होता है। खैर.. मुद्दे पर आते है, विपक्षी दल के हाल इन दिनों कुछ अजीब से लगते है। सत्ता पक्ष ऐसे हावी है मानो विपक्ष है ही नही। दरअसल ये बात इसलिए भी लाजमी लगती है क्योंकि एक के बाद एक ऐसे नजारे देखने को मिल रहे है जो विपक्ष की दयनीय हालत बया करने के लिये काफी है। हाल ही मे एक फेसबुक पोस्ट वायरल हुई, अनाप शनाप शब्दो वाली इस पोस्ट को देखकर लगा मानो राजनीतिक भूचाल आने वाला है। हर कोई विपक्ष पर नजर जमाय बैठा था। लेकिन भूचाल का अंदेशा लगाने वालों को हवा तक का अहसास नही हुआ। “राजा” पर इस तरह के बयानों के बावजूद विपक्ष की खामोशी ने तमाम राज फाश कर दिए। अपने “राजा” की प्रतिष्ठा से कही ज्यादा इन्हें संबंध या कहे अज्ञात भय प्रभावित कर गया। बेचारे कुछ छोटे सैनिको ने बहादुरी दिखाई और लड़ने कूद पड़े। इन हालातों ने सत्ता पक्ष की हौसला अफजाई करने मैं कोई कसर नही छोड़ी। कभी खुद को “राजा” का सबसे नजदीकी बताने वाले भी सामने वाले यानी पोस्ट करने वाले से संबंधों की दुहाई देते नजर आए। इस स्थिति को क्या माना जाए। आप ही फैसला करे। इतना खामोश विपक्ष, और ऐसे नजदीकी आगे क्या गुल खिलाएंगे, समझा जा सकता है। बहरहाल हम तो यही कहेंगे राजा जी जरा संभालना, बड़े धोखे है इस राह पर….छिन्दवाड़ा।










