भाजपा के विधानसभा विस्तारक मोटरसाईकिल लेकर गायब, जिलाध्यक्ष ने कराई पुलिस में शिकायत, पत्र वायरल होने से मची खलबली, हकीकत जानने फोन लगा रहे वरिष्ठ नेता

भोपाल: भाजपा के जिला कार्यालय से विधानसभा विस्तारकों को दी गई मोटरसाईकिल वे ले गए। तीन विस्तारक इन मोटरसाईकिलों को वापस ही नहीं कर रहे। इस मामले में भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री ने कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस ने आवेदन तो ले लिया है लेकिन मामले में क्या किया जाए पुलिस को खुद समझ नहीं आ रहा है। मामला सिंगरौली का है जहां पर बैढन के कोतवाली मे ये रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसकी एक प्रति प्रदेश कार्यालय मंत्री को भी दी गई है। इस मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में जमकर चर्चाएं चल रही है। इस पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया है। हालांकि भाजपा के पदाधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है। थाना कोतवाली को लिखे गए पत्र में उल्लेखित किया गया है कि प्रदेश कार्यालय भोपाल द्वारा तीन न्यू हीरो मोटरसाइकिल विधानसभावार विस्तारकों को भाजपा द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। सिंगरौली में भी इन मोटरसाइकिलों को दिया गया था लेकिन जिन्हें ये मोटरसाईकिलें दी गई थी वे अब उन्हें वापस नहीं कर रहे है। प्रदेश कार्यालय से ही निर्देश आए है कि इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की जाए। हालांकि इस पत्र की राजनीति की बात पुष्टि नहीं करता। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा नहीं हो सकी थी। उधर कुछ नेताओं का कहना है कि ऐसा नहीं है। हकीकत क्या है भाजपा नेता ही जाने, लेकिन ये पत्र खूब सुर्खियां बटोर रहा है।