सनातन के नीचे बंटी और नकुल, समर्थक भी एक साथ नजर आए, जगद्गुरु ने सुनाया प्रसंग, किसी भी वस्तु का अहंकार सही नहीं

छिंदवाडा। कहते है मामला धर्म का हो तो फिर राजनीति के कोई मायने नहीं होते। कुछ ऐसा ही नजारा जगद्गुरु शंकराचार्य की कथा में नजर आया। नंदन हिल्स में आयोजित कथा के दौरान वर्तमान सांसद विवेक बंटी साहू और पूर्व सांसद नकुलनाथ जिस तरह से साथ बैठे नजर आए उससे स्पष्ट हो रहा था कि राजनीति की भावना से उपर उठकर दोनों सनातन के नीचे एक है। दरअसल ये नजारा चुनाव के बाद और चुनाव के पहले कभी नजर नहीं आया। ऐसा अवसर ही नहीं था जब दोनों एक मंच पर नजर आते। आज जगद्गुरु ने भी दोनों को साथ देखकर जो प्रसंग सुनाया वह तार्किक समझ आया। हालांकि दोनों के समर्थक भी कथा में दूर बैठे दिखाई दिए। इस नजारे को कैमरे ने कैद जरुर किया लेकिन जगद्गुरु की कथा की तस्वीरों ने शीर्षक को स्पष्ट करने का काम किया। बहरहाल इन तस्वीरों की चर्चा पूरे जिले में सारे दिन बनी रही।