छिन्दवाड़ा:- महाकुंभ में स्नान कर सनातन पर आस्था जताने वाले पूर्व सांसद नकुलनाथ एक बार फिर जगतगुरु शंकाराचार्यजी की पादुका पूजन करते नजर आऐंगे। वे कल यानी 19 अप्रैल को खास तौर पर इसी के लिए छिंदवाडा आ रहे है। उनके निवास पर शंकाराचार्य जी की पादुका का पूजन होगा। इसके अलावा शंकाराचार्य जी का भव्य स्वागत भी उनके निवास पर किया जाएगा। एक जानकारी के अनुसार जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का दो दिवसीय दौरे पर 19 अप्रैल शनिवार को छन्दवाड़ा आगमन होगा। आगमन पश्चात वे जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित विविध धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे।जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद का दिनांक 19 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को विशेष वायुयान से दोपहर 12 बजे ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन होगा। आगमन उपरांत वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। दोपहर 3.30 बजे नरसिंहपुर रोड स्थित ग्राम चौखड़ा ढ़ाना पहुंचकर नंदन हिल्स में जारी तीन दिवसीय दिव्य प्राण प्रतिष्ठा व मंदिर लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। अपराह्न 4.30 बजे माननीय नकुलनाथ जी शिकारपुर कमल कुंज आगमन होगा।
- पादुका पूजन करेंगे नकुलनाथ:-
जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज का सानिध्य प्राप्त कर उनकी पादुका पूजन नकुलनाथ के द्वारा निज निवास कमलकुंज में की जावेगी। दिनांक 19 अप्रैल दिन शनिवार की रात्रि 7 बजे जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज का शिकारपुर कमलकुंज में शुभ आगमन होगा। आगमन उपरांत स्वामी जी की पादुका पूजन पूर्ण विधि विधान के साथ नकुलनाथ के द्वारा किया जावेगा। पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 20 अप्रैल 2025 दिन रविवार को माननीय नकुलनाथ प्रात: 10.30 बजे उमरेठ क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व प्रात: 11 बजे मैनीखापा क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की बैठक में उपस्थित होंगे तदोपरांत वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे चौरई विधानसभा के चांद ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम लोनीकला पहुंचकर 251 कुण्डीय श्री सीताराम महायज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे, तत्पश्चत अपराहृंत 4 बजे उनका शिकारपुर आगमन होगा। अपराहृंत 4.30 बजे माननीय नकुलनाथ छिन्दवाड़ा से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।










