छिंदवाडा: लंबे समय से मास्टर प्लान को लेकर चल रही रस्साकशी एक बार फिर बेकार साबित हो गई। दरअसल हाल ही में भोपाल गए टाउन एंड कंट्री विभाग के अफसरों को बैरंग लौटा दिया गया। ऐसा क्यों हुआ समझ से परे है लेकिन सूत्रों का कहना है कि अफसरों ने कहीं कुछ कमी रखी थी जो वहां के अफसरों और नेताओं को रास नहीं आई जिसके चलते उन्हें लौटा दिया गया। उधर दूसरे जिलो के मास्टर प्लॉन की फाईलों पर चर्चा कर ली गई। कहा जा रहा है कि अब इसको लेकर आगामी समय में भोपाल के अफसर बैठक बुलाऐंगे, बैठक कब होगी ये तो नहीं पता लेकिन ये जरुर तय है कि मास्टर प्लान की राह देख रहे कॉलोनाईजरों और अन्य अफसरों को तगडा झटका लगा है।

  • स्थानीय नेताओं की अरुचि भी एक वजह

जानकारों का कहना है कि इस मामले में सत्ता पक्ष के स्थानीय नेताओं की अरुचि भी आडे आ रही है। हाल ही में भोपाल गए अफसरों ने इन नेताओं से मुलाकात नहीं की और कहीं न कहीं ये मामला वहां रोडा अटका गया। बताया ये भी जा रहा है कि मास्टर प्लॉन लागू न होने की वजह से टाउन एंड कंट्री से ऐसी अनुमतियां जारी की जा रही है जो कहीं न कहीं बडे लेन देन की ओर इशारा करती है। बहरहाल मास्टर प्लॉन को लेकर चल रहा इंतजार जल्दी खत्म होगा ऐसा नजर नहीं आता।