कौन सा अधिकारी पेंच में बना रहा रिसॉर्ट, जांच ऐजेंसियां हुई सक्रिय, दस्तावेज निकालने का काम शुरु, ट्रांजेक्शन पर भी रखी जाने लगी नजर

छिंदवाडा: इन दिनों प्रशासनिक विभाग के एक अधिकारी का रिसॉर्ट चर्चाओं में है। दरअसल अपना पैसा लगाकर साहब रिसॉर्ट बना रहे है लेकिन उसमें नाम दूसरे का है। पेंच क्षेत्र में बनने वाले इस रिसॉर्ट का काम अभी चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि इसके दस्तावेज जुटाए जा रहे है। जिसके नाम पर रिसॉर्ट बनाया जा रहा है उसकी जांच भी गुपचुप तरीके से शुरु हो चुकी है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि इस रिसॉर्ट को लेकर जल्दी ही जांच एजेंसियां सक्रिय हो सकती है। कुछ दस्तावेज ऐजेंसियों को भेज दिए गए है। यदि जांच हुई तो ये तय माना जा रहा है कि साहब बडी परेशानी में पड जाऐंगे। खबर ये भी है कि एक नेताजी भी इसमें पूरी रूचि दिखा रहे है। फिलहाल बडी रकम से बनने वाले इस रिसॉर्ट में पैसा किसका और कहां से लगाया जा रहा है तमाम रिकार्ड पर ऐजेंसियां नजर रखे हुए है।

  • ट्रांजेक्शन पर नजर

सूत्रों का कहना है कि इस अधिकारी के तमाम ट्रांजेक्शन पर ऐजेंसिया नजरें बनाए हुए है। जहां से रिसोर्ट का सामान उठाया गया है, उन प्रतिष्ठानों के लेन देन की जानकारी भी मांगी जा रही है। बहरहाल जल्दी ही इस रिसोर्ट का पूरा खुलासा हो सकता है। देखना ये है कि अपने अवैध रुपयों से रिसॉर्ट बना रहे ये अफसर कब बेनकाब होंगे।