सेलीब्रिटी बने परासिया पुलिस अधिकारी, मोबाइल उठना बंद, जानकारी चाहिए तो सूत्र को खटखटाईए, रंगनाथन मामले के बाद मीडिया से बनाई दूरी, डॉक्टर की पत्नि को गिरफ्तार नहीं कर पा रही पुलिस

छिंदवाडा: परासिया पुलिस के एक बडे अधिकारी इन दिनों सेलिब्रिटी की भूमिका में है। दरअसल उनका जब मन होता है मोबाइल उठाते है और जब मन नहीं होता नहीं उठाते। यदि आपको कोई जानकारी चाहिए या फिर कोई जानकारी देनी हो तो आपको इनसे निराशा ही हाथ लगेगी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रंगनाथन मामले में ये जमकर वाहवाही लूट चुके है। इस बात का गुमान सिर चढकर बोल रहा है। हालात ये है कि मीडिया को इनसे बात करने के लिए लंबा इंतजार करना पडता है। इन हालातों में परासिया पुलिस के हालातों का अंदाजा लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि कुछ दूसरे कर्मचारी भी इसको लेकर परेशान है। सूत्रों का कहना है कि इन अधिकारी महोदय का ये व्यवहार लोगों काे भी खल रहा है। इसकी शिकायत उच्च स्तर पर भी की गई है। बताया जा रहा है कि भोपाल में डीजीपी स्तर से लेकर सीएम के पास भी इसकी जानकारी दी है। लोगों की मानें तो जनसेवा की बात करने वाले अधिकारी यदि इस तरह से काम करेंगे तो कानून व्यवस्था पर सवाल खडे होना लाजमी हो जाएगा। फिलहाल सेलिब्रिटी बने अफसर इस मामले में मीडिया से क्यों बच रहे है, ये सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है।