महाकाल की नगरी में सलमान का नाम हुआ शांतनु, किसने करवाया धर्म परिवर्तन, सनातन धर्म को सलमान नें क्यों किया स्वीकार, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, महामंडलेश्वर ने दिया नया नाम,,,

भोपाल: प्रदेश में महाकाल की नगरी उज्जैन में एक मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म अपनाकर नई चर्चा काे जन्म दे दिया है। जानकारी के अ नुसार इस मामले में उसने स्वेच्छा से सनातन अपनाने की बात कही है। धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी रीति रीवाज से संपन्न कराई गई। बताया जा रहा है कि गंगाघाट में हुए इस कार्यक्रम में वैदिक रीति रीवाजों का सहारा लिया गया। पूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद इस युवक का नामकरण किया गया। युवक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ क्षिप्रा नदी के घाट पर पहुंचा था। युवक का नाम शांतनु कश्यप रखा गया है। हमारे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन के आगर रोड स्थित मोहन नगर निवासी सलमान खान ने रविवार को सनातन धर्म अपनाने का दावा किया। वह बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ शिप्रा नदी के गंगाघाट पहुंचा, जहां संतों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। स्नान और पूजा-पाठ के बाद उसका नया नाम शांतनु कश्यप घोषित किया गया। धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया का संचालन महामंडलेश्वर सुमनानंद महाराज ने किया। उनका कहना है कि युवक लंबे समय से सनातन परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ था तथा उसने स्वयं हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा व्यक्त की थी। इसी के आधार पर विधि-विधान के साथ उसे सनातन धर्म में शामिल किया गया। धर्म परिवर्तन के बाद शांतनु कश्यप ने मीडिया से बातचीत में जय श्री महाकाल का उद्घोष किया। उसने बताया कि वह कई वर्षों से सनातन धर्म के प्रति आस्था रखता था और अपनी इच्छा से यह निर्णय लिया है। युवक का यह भी कहना है कि उसने धर्म परिवर्तन से पहले न्यायालय में आवश्यक आवेदन प्रस्तुत किया था। युवक ने यह भी कहा कि उसके परिवार में माता-पिता और भाई-बहन हैं, जबकि उसने अपने निर्णय को पूरी तरह व्यक्तिगत बताया। साथ ही उसने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई। फिलहाल इस मामले पर मुस्लिम समाज की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।