क्या प्रदेश में फिर रिपीट होंगे बीडी, कौन कर रहा इंतजार, जिले की राजनीति में एकाएक खामोशी क्यों, भाजपा के दोनों गुटों की धडकनें अचानक बढी

भोपाल: भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाना है। इसको लेकर भोपाल में सरगर्मी तेज है। कहा जा रहा है कि इस माह के अंत तक भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। भाजपा के अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद जिले के समीकरणों के भी प्रभावित होने की बात कही जा रही है। नए अध्यक्ष को लेकर वर्तमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा के रिपीट होने की संभावना सूत्रों ने बताई है, जबकि कतार में कुछ और नेता भी शामिल है। सूत्रों का कहना है कि इस दौड में नरोत्तम मिश्रा से लेकर हेमंत खंडेलवाल, कैलाश विजयवर्गीय और एक महिला नेत्री का नाम शामिल है। यदि बीडी शर्मा रिपीट हुए तो जिले के राजनीतिक हालातों पर इसका सीधा असर पडेगा। गौरतलब है कि जो परिस्थितियां अभी बनी हुई है, अध्यक्ष के बदले जाने और रिपीट होने दोनों ही स्थितियों में ये बदलेगी। यही वजह है कि भाजपा के नेताओं की नजरें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर लगी हुई है। सूत्र बताते है कि कुछ दिनों में भाजपा नेता धर्मेन्द्र प्रधान भोपाल पहुंचेंगे, उसके बाद नए अध्यक्ष को लेकर फैसला हो जाएगा। खबर है कि नए अध्यक्ष के मामले में आरएसएस के पदाधिकारियों से भी भाजपा नेताओं ने चर्चा की है। इसमें सहमति बनाने के प्रयास किए जाने तेज हो गए है।

  • बीडी बने तो फिर बदलेंगे समीकरण

सूत्रों का कहना है कि यदि बीडी शर्मा को रिपीट किया गया तो जिले के राजनीतिक हालातों में फिर बदलाव होगा। ये उन नेताओं के लिए परेशानी का विषय होगा जो कुछ समय से सत्ता पक्ष के साथ जाने तैयार नहीं थे। सत्ता पक्ष इस स्थिति में बेहद मजबूत हो जाएगा। कहा जा रहा है कि इस बात का इंतजार सत्ता पक्ष के समर्थक भी कर रहे है। इसके उलट यदि बीडी शर्मा के स्थान पर नरोत्तम मिश्रा या फिर किसी अन्य नेता को मौका मिला तो वर्तमान हालातों में स्थिरता आ जाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि तमाम समीकरण प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति पर निर्भर रहेंगे। देखना ये है कि आने वाले समय में किसके पक्ष में समीकरण रहेंगे।