पूर्व सांसद ने पखारे कन्याओं के पांव, कन्या भोज पर लिया आशीर्वाद, भेंट दी और जिले के लिए मांगी सुख सम्रद्धि, बोले सनातन परंपरा का निर्वहन लगातार करते रहेंगे,,,

छिंदवाडा: जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शिकारपुर स्थित अपने निवास पर कन्याओं का पूजन किया और मां दुर्गा के पर्व महानवमीं पर उनसे आशीर्वाद लिया। पूर्व सांसद ने पहले तो कन्याओं की अगवानी उनपर फूल बरसाकर की और बाद में उन्हें आसन पर बैठाकर उनके पांव पखारे। इस दौरान बडी संख्या में कन्याएं मौजूद रही। पूर्व सांसद ने सभी कन्याओं को भेंट भी दी और उनसे जिले की सुख और सम्रद्धी का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की। उन्होने सभी कन्याओं को भोज कराकर उन्हें सम्मान पूर्वक विदा किया। इस दौरान उन्होने मीडिया से चर्चा में कहा कि वे सनातन परंपरा को हमेशा से मानते रहे है और आगे भी उनके निवास पर इस तरह की परंपराओं का निर्वहन किया जाता रहेगा। आयोजन दोपहर बारह बजे रखा गया था। पूर्व सांसद नकुलनाथ के साथ नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो और प्रदेश कांग्रेस की महासचिव किरण चौधरी के अलावा एनएसयूआई की जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे समेत युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल मुख्य तौर पर मौजूद रहे।