छिंदवाडा: नगर निगम में जिस तरह से सभापतियों के पतियों की दखलअंदाजी को लेकर मामले सुर्खियां बटोर रहे है, उसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ बेहद खफा है। दोनों ने इस मामले को लेकर जमकर नाराजी जताई है। इतना ही नहीं यह भी साफ कर दिया गया है कि यदि मामला बिगडा तो सभापतियों को हटाने में देरी नहीं होगी। सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार नाथ द्वय ने स्पष्ट कर दिया है कि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और न ही कर्मचािरयेां और अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाना चाहिए। इस पूरे मामले में दो सभापतियों के पति चर्चाओं में रहे  है। जानकार बताते है कि इस मामले को लेकर आने वाले समय में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ एक बैठक लेकर सभापतियों पर नकेल कसेंगे। उधर अधिकारियों को भी इस बात के निर्देश दिए गए है कि निगम में किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए।

  • फाईलों को लेकर लगाम

जानकार सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से सभापतियों के पति फाईलें मंगवा रहे थे उसपर अब लगाम लग जाएगी। खबर है कि सांसद नकुलनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि महापौर इसके लिए जवाबदेह होंगे। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने भी इस तरह के मामलों की शिकायतें सांसद नकुलनाथ से की थी जिसके बाद ये कदम उठाया गया है।