नाथ के क्षेत्र की महिलाओं पर प्रिया का फोकस, मंच पर दिखाई सादगी, महिला पार्षदों से मुलाकात कर दी नसीहत,

छिंदवाडा: जिले में महिलाओं की कमान का जिम्मा प्रिया नाथ के हाथों में है, ये कहना इसलिए भी अतिश्योक्ति नहीं होगी क्योंकि पिछले दिनों परासिया में हुए नारी सम्मान निधि के कार्यक्रम में प्रिया नाथ ने अपनी पूरी सक्रियता दिखाई। जानकारों का कहना है कि प्रिया लगातार महिला कांग्रेस की नेत्रियों से संपर्क में है और फिड बैक लेती रही है। इस बार के दौरे में तो प्रिया ने बकायदा महिला पार्षदों की बैठक भी ली और शिकायत करने वाली महिला पार्षदों को एकजुट रहने की नसीहत भी दे डाली। परासिया में हुए नारी सम्मान निधि के कार्यक्रम में प्रिया की सादगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि उन्होने अपने भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने पहली बार बोलने का जिक्र किया। उनके पूरे उद्बोधन में उनकी परिपक्वता भी साफ नजर आई।  बताया जा रहा है कि आगामी समय में प्रिया नाथ महिलाओं का जिम्मा संभालेगी। महिलाओं से संबंधित तमाम निर्णया उन्ही की अनुशंसा पर किए जाएंगे। हालांकि इस तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस में उनकी सक्रियता इस बात का प्रमाण समझी जा सकती है। खबर है कि प्रिया नाथ ने अधिकांश महिलाओं तक पहुंचने के लिए एक रोड मैप बनाने के लिए भी महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों से कहा है। उनकी इस सक्रियता को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्माया हुआ है। बहरहाल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए महिलाओं का जिम्मा संभालने वाली अलका नाथ के बाद अब सांसद नकुलनाथ के लिए प्रिया नाथ का मैदान में आना कांग्रेस नेत्रियों के लिए उत्साह बढाने वाला माना जा रहा है।