मौन साधना से बाहर आते ही बदल गए बाबा बागेश्वर, महंगाई और मुद्रा पर हुए लाल, नेताओं की यात्रा पर जता दी आपत्ति, कहा कट करो इनकी सेलेरी, अचानक बोले बदल रहा है भारत,,,

भोपाल: बद्रीनाथ पर लगभग एक माह तक मौन साधना करके लौटे बाबा बागेश्वर बोले तो ऐसा लगा मानों सरकार से सीधे सवाल कर रहे हो। उन्होने पहले तो कहा कि लौटने के बाद उन्हें पता चला कि भारत में काफी कुछ चल रहा है। कॉकरोच आ गए है। जिस कॉकरोच से लोग डरते है, अब उसका समर्थन कर रहे है। बेरोजगारी बढ रही है। चिंता का विषय है। बाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल और डीजल का उपयोग कम करने के लिए कहा है, हमने तो पहले ही इसका उपयोग बंद कर दिया। उन्होने कहा कि एक माह पहले से लेकर अब तक उन्होने एक लीटर डीजल भी नहीं फूंका। देश के बढते संकट पर उन्होने चिंता जता दी। वे बोले की नेताओं की यात्रा पर रोक लग जाए तो और बेहतर होगा। उनके चॉपर के उपयोग पर पाबंदी लगे तो सारा कुछ सुधर जाएगा। बाबा यहां तक बोल गए कि सभी नेताओं की सेलेरी कट कर देनी चाहिए। देश सुधर जाएगा। बाबा ने श्रद्धलुओं को कहा कि वे डालर को गिरता देखना चाहते है, लेकिन रुपया गिर रहा है। वे देखना चाहते है कि एक रुपए में तीस डॉलर मिले। भूरे बाबा को जब हम एक रुपए दे तो वह हमें तीस डॉलर दे। वे व्यंग्य भरे अंदाज में कहने लगे कि उनकी ये मंशा कब पूरी होगी पता नहीं। बाबा ने ये भी कहा कि बेरोजगारी के साथ साथ युवाओं के भविष्य पर भी जोर देना होगा। स्किल डेव्हलपमेंट सेंटर कम होते जा रहे है। ये चिंता का विषय है।

हेलीकॉप्टर से बद्रीनाथ पहुंचे थे बाबा

बाबा ने जहां एक लीटर डीजल खर्च न करने की बात कही वहीं बाबा बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होने बेहद मंहगी गाडी में भी सफर किया। हालांकि ये तमाम वाहन पेट्रोल से चलते है। बाबा पहले जहां हिंदू राष्ट्र बनाने और सभी जातियों को एक करने की बात कहा करते थे वे अब बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य के साथ साथ रुपए के गिरने पर चिंता जता रहे है। बदले बदले से बाबा को लेकर चर्चाओं का बाजार गरमाया हुआ है। बाबा ने अंत में ये तक कह दिया कि मुस्लिमों ने गाय माता काे राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की है, उससे ये माना जाना चाहिए कि देश बदल रहा है।