नेताजी को मिले मैसेज ने मचाई हलचल, कोतवाली पुलिस को कटघरे में खडा करने की कोशिश, मैसेज से सतर्क हुए अधिकारी, जांच हुई तो नपेंगे बडे चेहरे, अधिकारी बोले व्हाट्सएप चैट की जानकारी सामने आई,,

छिंदवाडा: पुलिस के खिलाफ आंदोलन करिए, पुलिस गलत कर रही है, हमें जानकारी भी दीजिए कुछ इसी तरह के मैसेज इन दिनों एक राजनीतिक दल के नेता को किए जा रहे है। दरअसल इन नेताओं इस बात के लिए प्रेरित किया जा रहा है कि वे पुलिस के खिलाफ आंदाेलन करें, सूत्रों का कहना है कि इस तरह के आशय के मैसेज भी पुलिस ने ट्रेस किए है। खबर है कि मैसेज की जांच की जा रही है। इसमें कुछ ऐसे चेहरों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है जो चर्चित है। हालांकि अधिकारियों ने नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन ये जरुर साफ कर दिया है कि जांच में यदि कोई व्यक्ति शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करता नजर आया तो उसपर सख्त कार्रवाई होना तय है चाहे वह कोई भी हो। खबर ये भी है कि पुलिस ने कुछ व्हाट्सएप चैट को भी संज्ञान में लिया है। इसमें क्या है इसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया है लेकिन जिस नेता को इस तरह के मैसेज आए है उसकी खबर पुलिस को है। कोतवाली पुलिस पूरे मामले मे नजरें बनाए हुए है। सूत्रों ने बताया कि शहर कोतवाल सायबर से भी इस बात का पता लगा रहे है। बहरहाल पुलिस को कटघरे में खडा करके शहर के माहौल को खराब करने की कोशिश करने वालों पर अधिकारियों ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।