बागेश्वर बालाजी के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान, नाथ बालाजी के भक्त, कब दिखाऐंगे बेरोजगारी, हिंदु मुस्लिम ही ऐजेंडा क्यों?

भोपाल: बागेश्वर बालाजी के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक चैनल को दिए गए अपने बयान से कई सवाल खडे कर दिए। उन्होने अपने साक्षात्कार में कहा कि बेरोजगारी और दूसरी समस्याएं क्यों नहीं चलती, कब तक हिंदु मुस्लिम होता रहेगा। दरअसल उनसे एंकर ने एक सवाल किया था कि आखिर उनके यहां जो समस्याएं होती है वे दरबार में आने वाले नेताओं से क्यों नहीं कहते। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में वे एक जगह कथा करने वाले है, बालाजी सरकार के भक्त कमलनाथ उनके यहां दर्शन के लिए आते रहते है, उन्हीं के आग्रह पर हम कथा करने जा रहे है। गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री आगामी तीन अगस्त से छै अगस्त तक छिंदवाडा के सिमरिया में कथा वाचन करेंगे। हो सकता है कि यहां वे दिव्य दरबार भी सजाए। पंडित शास्त्री ने कहा कि हिंदु राष्ट्र का अर्थ ये नहीं कि मुस्लिमों को ठेस पहुंचाना है बल्कि उसका अर्थ ये है कि सभी सुखी हो, रामराज्य की स्थापना हो। उन्होने कहा कि मंदिरों में जहां तक बने हिंदु संस्क्रति के अनुरुप परिधान पहनकर आना चाहिए। जब स्कूलों में ड्रेस कोड लागू हो सकता है तो मंदिरों में क्यों नहीं। हालांकि इसे अनिवार्य नहीं किया जा सकता लेकिन जहां तक बने पालन हो तो बेहतर होगा। अपने बयान में उन्होने साफ किया कि वे उन लोगों से नफरत करते है जो रामचरित मानस को जलाते है, उसका अपमान करते है। उन्हें तब बेहद तकलीफ होती है। उन्होने ये भी स्पष्ट किया कि वे किसी पार्टी के नहीं है। और न ही राजनीति में आने का कोई इरादा है।

  • छिंदवाडा में व्यापक तैयारियां

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर सिमरिया में भव्य तैयारियां की जा रही है। वर्तमान में उस स्थान को साफ किया जा रहा है जहां पर पंडित शास्त्री रामकथा करेंगे। इसके अलावा कलश यात्रा तथा अन्य तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें चल रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस के न केवल बडे नेता उनके दर्शन करने आ सकते है बल्कि लाखों की संख्या में जनसमूह की मौजूदगी की भी संभावना है।