शराब ठेकेदार ने नेताजी को कैसे किया सैट, किन शर्तोँ पर चलेगी उनके इलाके में शराब की दुकान, नेताजी भी खुश और ठेकेदार भी फ्री

छिंदवाडा: जिले में शराब का ठेका पूरा हो चुका है। ठेकेदारों के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है। कोई ओवर रेट पर शराब बेच रहा है तो कोई क्षेत्र के माननीयों को सैट करने में लगा है। दरअसल नेताजी के इलाके में विरोध न हो इसका शराब ठेकेदार पूरा ध्यान रख रहे है। इसी के चलते एक शराब ठेकेदार ने एक नेताजी से ऐसी जुगत भिडाई कि उनका आक्रोश पूरी तरह शांत हो गया। सूत्रों के अनुसार ठेका होने के बाद नेताजी पूरी तरह नाराज थे, उन्होने पहले तो आंखे तरेरी। बाद में गुस्सा दिखाया। ठेकेदार उनके पास पहुंचे तो मान मनौव्वल का दौर चला। नेताजी मानने तैयार नहीं थे। तकरीबन एक सप्ताह की कवायद के बाद तय हुआ कि उन्हें एक मुश्त रकम महीने की दी जाए, इसके अलावा कुछ गिफ्ट भी माह में तय किए गए। इसके बाद मामला फिट हो गया। अब नेताजी भी खुश और ठेकेदार भी खुश। दरअसल ठेकेदार का मानना है कि अब वे ओवररेट पर आसानी से बिना विरोध के शराब की बिक्री कर सकते है। इसके लिए आबकारी विभाग भी उन्हें तंग नहीं करेगा और नेताजी भी उनका समर्थन करते नजर आऐंगे।

  • कुचिया चलेगी और अवैध शराब भी बिकेगी

सूत्रों का कहना है के नेताजी के खुश होने के बाद इलाके में कुचिया और अवैध शराब की बिक्री तेज होगी। शराब ठेकेदारों के गुर्गों को कोई नहीं रोक पाएगा। हालांकि लोगों ने इसका विरोध शुरु कर दिया है। इस पूरे मामले की चर्चा इलाके में जोरों पर है। बहरहाल शराब के लिए नेताजी का समझौता क्या रंग लाएगा आने वाले समय में साफ हो जाएगा, लेकिन नेताजी की पार्टी के लोग इसकी जांच पडताल कर रहे है ताकि पूरी रिपोर्ट आलाकमान को दी जा सके।