कांग्रेस के एक नेता अचानक क्यों पहुंचे रोहना, कार्यकर्ता हैरान, चलने लगी अफवाहें, किसी ने कहा पुराने संबंध, तो कोई बोला कार्यक्रम के बहाने ले गए, कार्यकर्ता गुनगुना रहे गाना, मुलाकात हुई, क्या बात हुई,,,

छिंदवाडा: कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल ये वरिष्ठ नेता हाल ही में रोहना पहुंचे थे। इसकी पुष्टि उनके ही एक खास समर्थक ने की। सूत्रों का कहना है कि नेताजी ने काफी समय रोहना में व्यतीत किया। चाय पर क्या चर्चा हुई ये तो साफ नहीं है लेकिन इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर माजरा क्या था जो कांग्रेस के नेताजी को रोहना खींचकर ले गया। कुछ नेताओं का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान नेताजी की उपस्थिति से ये संयोग बना और उन्हें रोहना ले जाया गया, तो कुछ बोले की पुराने संबंध थे। खैर,, कारण जो भी हो लेकिन एक बात तो तय है कि कांग्रेस के कुछ नेता अभी भी रोहना के संबंधों को बेहतर निभा रहे है। सूत्र बताते है कि इस मामले में नेताजी के कुछ समर्थक अपने अपने तरीके से सफाई पेश कर रहे है। एक ने बताया कि वे कार्यक्रम से लौट रहे थे और उन्हें रोहना में जबर्दस्ती ले जाया गया। ऐसे में वे मनाही नहीं कर पाए, हालांकि वहां पर कुछ समय ही बिताया और वापस लौट गए। बात क्या हुई इसकी कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि इन दिनों भाजपा में उठापटक का दौर चल रहा है। निगम मंडल की सूची फाइनल हो रही है, ऐसे में कांग्रेस के नेताजी का अचानक रोहना पहुंचना सुर्खियां बटोर रहा है।

अपनी अपनी ढफली अपना अपना राग

कांग्रेस में इन दिनों लगभग ऐसे ही हालात बने हुए है। बडे से लेकर छोटे नेता अपनी अपनी ढफली अपना अपना राग वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे है। ये तब साफ हुआ जब सांसद निवास पर घंटा बजाओ आंदोलन आयोजित किया गया था। इसमें कई नेताओं ने पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। इन नेताओं ने अपने अपने तरीके से सफाई भी पेश कर दी, लेकिन इस आंदोलन ने ये तय कर दिया कि कांग्रेस किस तरह से एकजुट है। आश्चर्य की बात ये रही कि जिला कांग्रेस के इस कार्यक्रम में केवल एक ही विधायक ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। फिलहाल कांग्रेस के इन हालातों ने स्पष्ट है कि आने वाले समय में उसे खासी मशक्कत करने की जरुरत होगी।