नेताजी के संरक्षण में शहर पहुंची सट्टे की रौनक, तहसील कार्यालय के पास खुलेआम चल रहा व्यापार, अधिकारियों की फजीहत करने की तैयारी में सट्टा कारोबारी, शनिचरा बाजार में नहीं बनी बात,,,

छिंदवाडा: शनिचरा बाजार की सट्टे की रौनक इन दिनों तहसील कार्यालय के पास देखी जाने लगी है। दरअसल युवाओं का जमाव यहां अचानक बढ गया है। बताया जा रहा है कि शनिचरा बाजार में कुछ समय पहले सट्टा बाजार गरमाया हुआ था, युवाओं की रौनक वहां देखी जाने लगी थी, बाद में कुंडीपुरा पुलिस ने इसमें कार्रवाई की और सख्त रुख अपनाया तो इसे शिफ्ट होने में देर नहीं लगी। अब वहां के युवा तहसील कार्यालय के पास आकर खुलेआम सट्टा चला रहे है। सूत्रों का कहना है कि तहसील कार्यालय के आस पास कुछ युवा लगातार बैठे रहते है, इनके पास सट्टा लगाने वाले पहुंच जाते है, दोपहर में इनकी संख्या अचानक बढ जाती है। हैरानी की बात ये है कि इस दिशा में न तो पुलिस का ध्यान है और न ही तहसील कार्यालय के कर्मचारियों का। सूत्रों का कहना है कि शनिचरा से विदा होने के बाद सत्ता पक्ष के एक नेता के शरण में सट्टा व्यापारी पहुंचा, इसके बाद सारा मामला मैनेज हुआ और अब सब कुछ व्यवस्थित चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस सट्टा व्यापारी को अब किसी का कोई भय नहीं है। बहरहाल खुलेआम चल रहे सट्टा कारोबार ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खडे होने लगे है।

कुंडीपुरा टीआई के सामने काम नहीं आई एप्रोच

सूत्रों का कहना है कि शनिचरा बाजार में सट्टा व्यापार करने वाले कुछ युवकों ने कुंडीपुरा टीआई के सामने कुछ एप्रोच का प्रयाेग भी किया था लेकिन उन्होने साफ इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी सख्ती के चलते क्षेत्र में सट्टा कारोबार पूरी तरह बंद हो गया है। ऐसे हालातों में यहां के कारोबारियों ने कोतवाली क्षेत्र की शरण लेना उचित समझा।