चौरई से चंद्रभान की तैयारी, फिर दुबे जी का क्या, मैदान में मौजूद कार्यकर्ता संशय में,

छिंदवाडा: भाजपा की गलियारे में इन दिनों पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह के भविष्य को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है, कोई कह रहा है कि वे चौरई से चुनाव मैदान में होंगे तो कोई अनुमान लगा रहा है कि छिंदवाडा विधानसभा वे ही लडेंगे। ऐसे में चौरई सहित छिंदवाडा के कार्यकर्ता संशय में है। दरअसल भाजपा नेता यह नहीं समझ पा रहे है कि आने वाले समय में क्या होगा। दरअसल चौरई में चंद्रभान सिंह की सक्रियता से नए समीकरण बनने लगे है। कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे के समर्थक और चंद्रभान सिंह के समर्थक यह तय नहीं कर पा रहे है कि उन्हें करना क्या है? वे लगातार यह जानने की कोशिश में है कि चौरई से कौन लडेगा। दुबे जी भी मैदान में नजर आने लगे है, जबकि कुछ दिनों से यह खबर जोर पकड रही थी कि दुबेजी अस्वस्थता के चलते चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। बावजूद इसके वे मैदान में दिखाई दे रहे है। ऐसे में चंद्रभान सिंह के भविष्य को लेकर उनके समर्थकों के बीच सवाल खडे हो रहे है।

  • चंद्रभान की ना तो छिंदवाडा से कौन

पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह छिंदवाडा के लिए साफ तौर पर मनाही करते नजर आ रहे है। ऐसे में यह सवाल भी इन दिनों सुर्खियों में है कि छिंदवाडा विधानसभा से तैयारी कौन करेगा। हालांकि कुछ नेताओं का मानना है कि पार्टी उन्हें देर सवेर मना लेगी लेकिन तैयारी कब शुरु होगी इसका जवाब उनके पास नहीं है। गौरतलब है कि छिंदवाडा में भाजपा जिलाध्यक्ष बंटी साहू और चौधरी चंद्रभान सिंह के विवाद को लेकर लंबे समय चर्चाओं का माहौल बना हुआ है, हालांकि समय समय पर दोनों नेता एक मंच पर नजर आते रहे है लेकिन दोनों के दिल कितने मिले है यह चेहरों पर साफ नजर आता है, बहरहाल भाजपा में