नाथ ने क्यों कहा ये राजनीतिक उत्पीडन की कार्यवाई, किसको लेकर एकजुट है कांग्रेस के नेता, पूर्व सीएम ने किसके लिए कहा देश की जनता साथ खडी है

भोपाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी ने आरोप पत्र दाखिल किया है। प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को जब्त भी किया गया है। कांग्रेस के राबर्ट वाड्रा भी पैदल ईडी कार्यालय पहुंचे थे। इसके बाद से कांग्रेस ने विरोध दर्ज करवाना तेज कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार ट्वीट कर अपनी भावनाओं को प्रकट कर रहे है। इसी क्रम में पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी ट्वीट कर इसे राजनीतिक उत्पीडन की कार्यवाई बताया है। उन्होने अपने ट्वीट में कहा है कि देश में कांग्रेस पार्टी का बढता जनाधार और राहुल गांधी की बढती लोकप्रियता से घबराकर इस तरह के अलोकतांत्रिक हमले किए जा रहे है। कांग्रेस हर स्तर पर इस अत्याचार का मुकाबला करेगी। पूर्व सीएम ने कहा है कि देश की जनता और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं के साथ मजबूती से खडा है। श्री नाथ के अलावा कांग्रेस के अन्य प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने भी इस मामले में ट्वीट कर विरोध दर्ज करवाया है। उधर भाजपा के नेताओं ने इसे स्वतंत्र ऐजेंसियों की कार्यवाही बताया है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि इसमें उनकी कोई दखल नहीं है। ऐजेंसियां अपना काम कर रही है। जो गलत होगा उसे कानूनी तौर पर सजा मिलनी चाहिए। बहरहाल इस मामले को लेकर कांग्रेस ने हल्लाबोल शुरु करने के संकेत दिए है।