शिव की बारात चक्रव्यूह को तोडेगी, जातिगत जनगणना और एमएसपी के प्रस्ताव संसद से ही पास होंगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का एनडीए सरकार पर तीखा हमला, रिजूजू बोले, नियम तोड रहे है राहुल

दिल्ली: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज लोकसभा में जमकर बरसे। उन्होने सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार लगातार चक्रव्यूह रच रही है, लेकिन हम उसे तोडेंगे। शिव की बारात जिसमें सभी शामिल है वह इस चक्रव्यूह को तोड देगी। हमारा इंडिया गठबंधन इसे तोडने में कोई कसर नहीं छोडेगा। उन्होने कहा कि सरकार सभी वर्गों को डराने का काम कर रही है। किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। बजट को लेकर उन्होने कहा कि जिस तरह से हलवा सेरेमनी हुई है उसमें कोई पिछडा वर्ग का व्यक्ति शामिल नहीं था। वित्त मंत्री की टीम में इस वर्ग से कोई नहीं दिखा। उन्होने कहा कि बजट में जातिगत जनगणना का जिक्र होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं यहां से इस बात को साफ कर रहा हूं कि इंडिया गठबंधन इसी सदन से जातिगत जनगणना कराने का प्रस्ताव पारित करेगी। उन्होने कहा कि पूरे देश की नब्बे प्रतिशत जनता चाहती है कि जातिगत जनगणना होना चाहिए लेकिन सरकार नहीं करवा रही। सभी चाहते है कि उनके वर्ग की भागीदारी कितनी है उन्हें पता चलें। यदि जातिगत जनगणना हो जाएगी तो सरकार के लिए मुश्किल हो जाएगा। उन्होने ये भी कहा कि गुरुनानक जी कहते थे कि सेवा करने से कोई नहीं रोक सकता। हम वहीं करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री का विश्वास कम हो रहा है यही वजह है कि वे मेरे भाषण को सुनने मौजूद नहीं है। लोकसभा में बीच में बोलते हुए भाजपा सरकार के किरेन रिजूजी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पहले नियमों का पालन सीख लें। ये नियमों को किनारे करके बोल रहे है। पहले इन्हें नियमों की जानकारी ले लेना चाहिए।