अब पत्थर की जरुरत नहीं, गाय का गोबर ही चोट पहुंचाएगा, उमा के ट् वीट से मची हलचल, चार माह से महिला नेत्री के मन में क्यों मची थी हलचल

भोपाल: शराब नीति को लेकर एक बार फिर उमा भारती ने सरकार काे कटघरे में खडा किया है। उमा भारती ने ट्वीट कर साफ किया है कि इस बार पत्थर की जरुरत नहीं पडेगी, गाय के गोबर से ही भारी चोट पहुंचेगी। उनके इस ट्वीट से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। उमा ने ट्वीट में जो लिखा है उसके अनुसार चार महिनों से मन में बडी हलचल मची हुई है विशेषकर महिलाओं के विरोध को देखते हुए। चौकीदार अभी जिंदा है, इस बार पत्थर की जरुरत नहीं पडेगी, गाय के गोबर से ही भारी चोट पहुंचेगी। क्या हम शराब वितरण नीति के प्रति लापरवाह हो गए है। उमा भारती के इस ट्वीट को लेकर कई मायने निकाले जा रहे है। गौरतलब है कि पहले भी उमा भारती शराब नीति का विरोध कर चुकी है। हालांकि उन्होने लिखा है कि वे कई बार सरकारों और सीएम से इस विषय को लेकर चर्चा करती रही है जिसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। उधर राजधानी समेत कई क्षेत्रों में शराब की दुकानों को लेकर महिलाएं विरोध में सडक पर उतरी है। छिंदवाडा में भी गुलाबी गैंग ने एक बैठक लेकर विरोध करने की नीति तैयार की है। गुलाबी गैंग की इस नीति के बाद शराब ठेकेदारों के बीच हलचल देखने को मिल रही है।

  • ओवर रेट को लेकर विरोध

उधर कुछ लोग शराब दुकानों में महंगी शराब बेचे जाने का विरोध करने में लगे है। खबर है कि महंगा ठेका होने की वजह से इन दुकानों में शराब की दरों को एमआरपी से अधिक कर दिया गया है। इस मामले में आबकारी विभाग कुछ करने को तैयार नहीं है। सूत्रों का कहना है कि दुकानों का ठेका उठाने से पहले ही अधिकारी और ठेकेदारों के बीच इस तरह की चर्चा हो चुकी थी।