छिंदवाडा: यदि आप रामनवमी पर इन रास्तों से निकलकर कहीं और जाने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए परेशानी खडी हो सकती है। दरअसल छिंदवाडा पुलिस ने रामनवमी की रैली और हो रही आयोजनों को लेकर कई रास्तों पर बैरिकेटस लगा दिए है। इसके अलावा पार्किंग के स्थान भी निर्धारित कर दिए है। पुलिस के अनुसार शहर में दो बडी रैलियां सुबह से लेकर शाम तक मुख्य रास्तों से गुजरेगी ऐसे में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के नजरिए से इस तरह की व्यवस्थाएं बनाई गई है। जो रास्ते यातायात के नजरिए से परेशानी वाले होंगे उसमें चौपाल सागर वाली रास्ता, चार फाटक, रेलवे स्टेशन, पाटनी पेट्रोल पंप, यातयात चौक,पुलिस लाइन गेट, देव होटल तिराहा, आईसीएच के सामने मोहन नगर का कट प्वाइंट, डीकॉट तिराहा, सत्कार तिराहा, जेल तिराहा और ईएलसी तिराहा शामिल है। इन रास्तों के लिए पुलिस ने डायवर्सन प्वाइंट बनाए है। इन रास्तों पर रैलियां नजर आऐंगी। बताया जा रहा है कि डायवर्सन प्वाइंट में कार या फिर बडी गाडियां ले जाना बेहद परेशानी वाला हो सकता है। इसलिए रामनवमी पर दुपहिया वाहन से ही चलना बेहतर माना जा रहा है। इस व्यवस्था के अलावा पार्किंग के क्षेत्र भी पुलिस ने बनाए है। जिसमें श्रीनाथ स्कूल, पोला ग्राउंड नागपुर मार्ग के लिए होंगे। शेष प्वाइंट भी अलग अलग क्षेत्रों में बनाए गए है। पुलिस के अनुसार भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है।










