भोपाल: इंदौर में साइलेंट अटैक की घटना फिर सामने आई है। देश भर से आ रहे इन मामलों ने चिंता बढाने का काम किया है। जानकारी के अनुसार 32 साल का युवक कैलाश इंदौर की एक फैक्ट्री में काम करता था। वह हमेशा की तरह बुधवार को भी फैक्ट्री आया था। फैक्ट्री के भीतर ड्यूटी के दौरान उसे अचानक घबराहट की शिकायत हुई। वह पहले तो इसे सामान्य समझता रहा और बाद में अस्पताल जाने के लिए फैक्ट्री के गेट की ओर बढा। वह वहां मौजूद कुछ लेागों से बात कर पाता इसके पहले ही बेहोश होकर गिर पडा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे म्रत घोषित कर दिया। ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। कैलाश के गेट तक पहुंचने और बेहोश होकर गिरने के बीच तकरीबन बीस सेकेंड का अंतर रहा होगा। इस समय अंतराल में ही उसकी जान निकल गई। चिकित्सकों की मानें तो इस तरह के मामले लगातार बढ रहे है। चिंता का विषय ये है कि अनियमित खान पान और दिनचर्या ने ऐसे हादसों की संख्या को बढा दिया है। युवाओं के साथ साथ बच्चों में भी इस तरह के लक्षणों के बाद मौत जैसी स्थिति बन रही है। चिकित्सकों की मानें तो इसके लिए लगातार जांच करते रहना और जंक फूड के अलावा स्ट्रीट फूड से बचना जरुरी है। बहरहाल इस हादसे के बाद फैक्ट्री में चर्चाओं का माहौल बन गया था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।









