छिंदवाडा: शहर में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में सीएम मोहन यादव स्वयं वर वधू से चर्चा करेंगे। हालांकि वे वर्चुवल अपना आर्शीवाद भी देंगे। जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे सीएम मोहन यादव कुछ वर एवं वधू से उनके अनुभव और परिवार के बारे में बातचीत कर सकते है। इसको लेकर नगर निगम लाल मैदान में तमाम तैयारियां कर रहा है। देर रात तक निगम कमिश्नर चंद्रप्रकाश राय वहां मौजूद रहकर मोर्चा संभाले हुए थे। गौरतलब है कि पहले सामूहिक विवाह में निकाली जाने वाली बारात का समय दोपहर का था लेकिन सीएम मोहन यादव के अचानक आए इस कार्यक्रम के बाद समय में परिवर्तन कर उसे जल्दी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बारात सुबह सात बजे के आस पास निकाली जा सकती है। इसकेा लेकर दुल्हा और दुल्हन को तैयार रहना होगा। निगम ने तमाम जोडों के परिजनों को इसकी सूचना भी दे दी है। बताया ये भी जा रहा है कि तैयारियों को लेकर भी समय को जल्दी कर दिया गया है।
- 928 जोडो का होगा विवाह










