भोपाल: प्रदेश में एक एक करके निगम मंडलों में नियुक्तियां हो रही है। जिले के नेता टकटकी लगाए बैठे है, बस अब आया नाम, तब आया नाम, के चक्कर में पूरी रात इंतजार में कट र ही है। समर्थक परेशान है। कोई भाेपाल से पता कर रहा है तो किसी ने दिल्ली फोन लगाया लेकिन कुछ पता नहीं कि नाम आएगा भी या नहीं। हालांकि आश्वासन जरुर मिला है कि इस बार रोहना का एडजस्टमेंट होगा, यही आश्वासन आस की वजह बना हुआ है। अब ये अलग बात है कि इस बार भाजपा हालातों को देखकर नाम अटका दे। दरअसल खबर ये है कि भाजपा में निगम मंडल की सूची को लेकर जमकर घमासान मचा हुआ है। बडे बडे नेताओं में टकराव के हालात है। ऐसे में कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को मौका दिया जाए या नहीं ये सवाल भाजपा के बडे नेताओं के सामने मुंह बांए खडा है। सूत्रों की मानें तो छिंदवाडा के पुराने भाजपा नेताओं ने इस बात पर आपत्ति दर्ज करवा दी है। बताया ये भी जा रहा है कि पुराने विधायकों से लेकर वर्तमान कद्दावर नेताओं ने आलाकमान को अपनी मंशा से अवगत करवाया है। शायद यही वजह है कि रोहना के नाम को अटका दिया गया है। हालांकि रोहना समर्थक इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका मानना है कि देर सवेर कुछ न कुछ होगा। गौरतलब है कि हाल ही में ये चर्चा जोरों पर थी कि पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना को वित्त विकास निगम दिया जा सकता है। जारी हुए एक सूची में उनके नाम का उल्लेख था लेकिन लगातार हो रही नामों की घोषणा में उनका नाम अभी तक नजर नहीं आया है। बताया ये जा रहा है कि भाजपा में भूचाल के भय से सोच सोच कर नाम तय किए जा रहे है। नेताओं को भय है कि कहीं किसी नाम की घोषणा से उन्हें नुकसान न हो जाए। फिलहाल जो नाम अभी तक घोषित हुए है उनकी सूची नीचे दी गई है।
संदीप जैन बने जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष
वीरेंद्र गोयल बने सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष
राघवेंद्र शर्मा बने योग आयोग के अध्यक्ष
सौभाग्य सिंह को पाठ्यपुस्तक निगम की जिम्मेदारी
विनोद गोटिया बने तीर्थ व मेला प्राधिकरण अध्यक्ष
प्रभु दयाल कुशवाहा बने कुश कल्याण बोर्ड अध्यक्ष
ओम जैन को गृह निर्माण मंडल की कमान
प्रवीण शर्मा बने युवा आयोग अध्यक्ष
पंकज जोशी खादी बोर्ड अध्यक्ष,
राकेश जादौन उपाध्यक्ष
रमेश शर्मा बने कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष
कोशल शर्मा बने संस्कृत संस्थान अध्यक्ष
गुड्डी आदिवासी को राज्य स्तरीय सहरिया विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया
सत्येंद्र भूषण बने मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष बनाए गए है।










