उम्र दराज चालक को हाथ जोडकर किया विदा, वाहन से सीईओ ने घर तक छोडा फिर कहा चिंता नहीं करना, जरुरत हो तो बताना, आपका साथ याद रहेगा, विदाई के इन शब्दों ने कर्मचारियों को किया भाव विभोर,

भोपाल: एक ऐसा अफसर जिसकी सख्ती के किस्से शहर में चर्चाओं में रहे है। इस अफसर की एक झलक तस्वीरों में ऐसी दिखाई दी जिसने अफसरशाही के दूसरे पहलू को उजागर करने का काम किया है। हम बात कर रहे है राजगढ़ के जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले की। अपने सरकारी वाहन के चालक को घर तक छोड़कर आने के किस्से ने तो इन्हें चर्चाओं में ला दिया लेकिन एक और तस्वीर ने उनके व्यवहार को साफ कर दिया। दरअसल इस तस्वीर में श्री गढपाले वाहन चालक के सामने हाथ जोडकर विदाई देते नजर आ रहे है। उम्रदराज ये वाहन चालक भी भावुक दिखाई दे रहा है। आईएएस प्रमोशन की श्रेणी में सबसे अव्वल तौर पर खड़े श्री गढ़पाले के इस अंदाज का जिक्र करना इसलिए भी जरुरी है क्योंकि छिंदवाडा में नगर निगम आयुक्त के तौर पर उन्हें बेहद सख्त माना जाता था। राजगढ में अपने सरकारी वाहन के चालक को विदाई देते हुए श्री गढ़पाले ने उससे दो शब्द ऐसे भी कहे जिसे सुनकर हर उस कर्मचारी के मन में अफसरों के प्रति हमेशा के लिए सम्मान की भावना जागृत हो जाएगी, उन्होंने कर्मचारी से कहा कि आपका साथ हमेशा याद रहेगा। जब कभी जरुरत हो तो याद किजिएगा। सम्मान से भरे इन शब्दों को सुनकर न केवल कर्मचारी भावुक था बल्कि आस पास खडे दूसरे कर्मचारियों ने भी तालियां बजाकर उनके इन शब्दों को आदर दिया। खैर,, श्री गढपाले ने सम्मान के साथ अपने वाहन चालक को वाहन में बैठाया और खुद चालक बनकर सकरी गलियों से होते हुए वाहन को चालक के निवास पर ले गए और उसे बकायदा घर तक पहुंचाया। मामला यहीं नहीं रुका, श्री गढ़पाले ने वाहन चालक के परिजनों से भी मुलाकात की और बाद में वापस लौट आए। उनके इस व्यवहार को लेकर पूरे इलाके में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।