भाजपा ने विधायकों को सोमवार तक रोका, तीसरी सीट के लिए आठ विधायकों पर फोकस, क्या है पूरा समीकरण, कांग्रेस के कितने विधायक बैठक में थे शामिल, किसके भरोसे बैठी है भाजपा, उलटफेर की संभावना के बीच नटराजन नामांकन की तैयारी में,,,

भोपाल: प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर कांग्रेस और भाजपा में हलचल तेज है। जहां सीएम मोहन यादव ने हाल ही में तंज कसते हुए कहा था कि तीसरी सीट आएगी नहीं तो जाएगी कहां, इसपर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भडके हुए है। उन्होने ईंट का जवाब पत्थर से देने की बात कही है। वाक् युद्ध के चलते भाजपा के दूसरे नेता समीकरण बैठाने में लगे है। खबर है कि भाजपा ने तमाम विधायकों को सोमवार तक के लिए रुकने को कहा है। संभावना जताई जा रही है कि तीसरी सीट के लिए भाजपा मशक्कत कर रही है और हो सकता है कि नाम घोषित कर दें। हालांकि आंकडों पर नजर डाले तो भाजपा को अभी भी आठ विधायकों की आवश्यकता है। भाजपा के पास वर्तमान में 164 विधायक है। इसमें से दो राज्यसभा सीटों पर भाजपा की जीत तय है तीसरी सीट के लिए किसी भी दल को 58 वोटों की आवश्यकता होगी। जबकि भाजपा के पास वर्तमान में दो सीटों पर मतदान के बाद 48 विधायक शेष बचते है। एक आदिवासी विधायक के अलावा एक महिला विधायक श्रीमती सप्रे जो भाजपा में जा चुकी है का वोट जोडा जाए तो भाजपा पचास विधायकों की भूमिका में नजर आती है। ऐसे में उसे आठ वोटों की आवश्यकता होगी। में राज्यसभा की तीसरी सीट का सियासी समीकरण भाजपा के लिए आसान नजर आता है। भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि यदि थोडी मशक्कत की जाए तो सीट हासिल की जा सकती है। आपको बता दें कि कांग्रेस के राजेंद्र भारती और मुकेश मल्होत्रा मतदान नहीं कर सकते।

क्यों रुके है भाजपा विधायक

सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से पार्टी ने भाजपा विधायकों को रोका है उसके पीछे का कारण कुछ और है। खबर है कि विधायकों को टटोला जा रहा है कि वे किसी कांग्रेस विधायक से संपर्क कर सकते है या नहीं। उधर पार्टी के कुछ बडे नेताओं ने संकेत दिए है कि उनके संपर्क में लगभग आठ कांग्रेस विधायक है, भाजपा रिस्क लेना नहीं चाहती ऐसे में पार्टी लगभग दस से बारह विधायकों को साधने की तैयारी में है ताकि कोई विधायक धोखा भी दें तो भी वे सीट निकाल सके। सूत्रों ने बताया कि इस काम के लिए भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय लगे हुए है साथ ही इसमें सीएम मोहन यादव स्वयं कमान संभाल रहे है। फिलहाल राज्यसभा सीट पर चल रहा घमासान किस नतीजे पर पहुंचेगा अभी कहना मुश्किल है लेकिन ये तय माना जा रहा है कि कांग्रेस में क्रास वोटिंग हुई तो भाजपा के लिए सीट निकालना आसान होगी।

नटराजन सोमवार को भरेंगी नामांकन

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान सभी विधायकों को एकत्रित होने के लिए कहा गया है। विधायकों के साथ साथ नटराजन के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी साथ होंगे। बताया जा रहा है कि उनके नामांकन भरने के बाद पार्टी एक बार फिर विधायकों से चर्चा करेगी।