कौन कर रहा कांग्रेस संगठन को नजरअंदाज, अलग समूह बनाकर संगठन के दो फाड करने की बडी कोशिश, कांग्रेस भवन से परहेज करते दिखने लगे नेता, भैया की तर्ज पर अलग कांग्रेस चलाने की तैयारी में कुछ नेता,,,

छिंदवाडा: कांग्रेस में इन दिनों एक अलग ग्रुप बनाकर दो फाड करने की कोशिश की जा रही है। दरअसल एक नया समूह तैयार हो गया है जिसे न केवल कांग्रेस भवन से परहेज है बल्कि उसने आयोजनों में भी संगठन से दूरियां बनाना शुरु कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के बेहतरीन समय की संभावनाओं को ध्यान में रखकर ये समूह अचानक सक्रिय हुआ है और संगठन को हाईजैक करने के प्रयास तेज कर दिए है। लंबे समय से जमीनी स्तर पर काम कर रहे नेताओं को दरकिनार करने का बडा षडयंत्र शुरु हो चुका है।, इसके पीछे कौन काम कर रहा है इसको लेकर खोजबीन की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि ये नया समूह कांग्रेस को बडा नुकसान पहुंचाने की तैयारी में है, यही वजह है कि तमाम वरिष्ठ नेताओं से लेकर उन युवाओं को किनारे किया जा रहा है जो लंबे समय से भाजपा के खिलाफ लडाई में सक्रिय रहे है। चुनाव के पहले पहले इस समूह की अचानक सक्रियता को न केवल भोपाल में बल्कि दिल्ली में भी पूरी गंभीरता के साथ लिए जाने की खबरें सामने आ रही है। खबर ये भी है कि जल्दी ही इसको लेकर कोई नए दिशा निर्देश मिल सकते है। सूत्रों की मानें तो ये समूह कांग्रेस के अच्छे दिन आने की संभावनाओं पर काम कर रहा है। फिलहाल कांग्रेस संगठन के तमाम नेता इस मामले में एकजुटता नजर आने लगे है। इस समूह की कांग्रेस को दो फाड करने की कोशिश कितनी कामयाब होती है आने वाले समय में ही साफ होगा।

कांग्रेस भवन से परहेज

सूत्र बताते है कि ये समूह न केवल बैठकों में बल्कि कांग्रेस भवन में अपनी लगातार मौजूदगी से परहेज करता नजर आ रहा है। वह पुराने वाले भैया की तर्ज पर अपने अलग स्थान पर कांग्रेस का संचालन करने की तैयारी में है। इसको लेकर दिल्ली और भोपाल तक के नेताओं में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। इस मामले में कांग्रेस क्या रुख अपनाती है ये कहना अभी जल्दबाजी होगी लेकिन ये जरुर माना जा रहा है कि इस तरह की गतिविधियों से कांग्रेस को नुकसान की संभावना होने की चर्चाएं तेज हो गई है। खबरों की मानें तो स्थानीय संगठन के तमाम नेता इस बात को लेकर नाराजगी भी जता रहे है।