जबलपुर: हाल ही में जबलपुर के हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है ।जानकारों के अनुसार पुलिस ने अब्दुल रज्जाक की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब्दुल रज्जाक के तार डी कंपनी से जुड़े होने का पूरा अंदेशा है। रज्जाक से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।सूत्रों की माने तो खुफिया विभाग यह भी पता लगा रहा है कि रज्जाक के तार किन-किन नेताओं से जुड़े थे ।हालांकि अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है। खबर है कि शुरुआती जांच में रज्जाक के पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है । यही वजह है कि पुलिस इसके ऊपर राजनेताओं का हाथ होने का अंदेशा जाहिर कर रही है। और इसी दिशा में जांच भी चल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जल्दी ही रज्जाक के कनेक्शन का पता चल जाएगा अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रज्जाक ग्रेनाइट की 165 खदानों के पट्टों का मालिक है।रज्जाक के साथ कुछ बिल्डरों के कनेक्शन की जानकारी भी सामने आ रही है। पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है।














