जो पहले होते थे वल्लभ भवन की शान, अब कर रहे भाजपा का गुणगान, नेताजी से कांग्रेस परेशान

छिंदवाडा: इन दिनों कांग्रेस के एक युवा नेता से खुद कांग्रेस परेशान है, दरअसल ये युवा नेता इन दिनों भाजपा की नीतियों की तारीफ करते नजर आने लगे है। ऐसा क्यों हो रहा है राज की बात है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले में भाजपा की नजदीकियां रंग ला रही है, कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भी यही मानते है। चर्चा तो ये भी है कि नेताजी को कांग्रेस में वजनदारी से नहीं लिया जा रहा जिससे वे परेशान है। दरअसल ये नेताजी कांग्रेस के समय में वल्लभ भवन की शान होते थे। साहब से नजदीकियों के चलते इन्हें लोग बेहद वजनदारी से लेते थे। सरकार गई तो धीरे धीरे इन्होने अपना रुख बदला और अब कांग्रेस को ही लैक्चर पेलने लगे है। ऐसे में कांग्रेस के वे नेता हैरान है जो पंद्रह महिनों के कार्यकाल में वल्लभ भवन के भीतर तक नहीं जा पाए। सूत्र बतातें है कि भाजपा कांग्रेस के ऐसे ही युवा नेताओं का पूरा उपयोग करने की रणनीति बना रही है।

  • छोटे साहब के कार्यक्रम में आते है नजर

गौरतलब है कि हाल ही में छोटे साहब के एक बडे कार्यक्रम में इन्होने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इन्हें देखकर कई नेता हैरान भी हुए, आखिर कांग्रेस में चल क्या रहा है। भाजपा की नीतियों की तारीफ करने और कांग्रेस नेताओं को आलोचना के दायरे में लाने वाले इन नेताजी को कहीं फिर से तबज्जो तो नहीं दी जा रही। बहरहाल इस पूरे मामले में आलाकमान अपने स्तर पर नजर बनाए हुए है। कहा जा रहा है कि जल्दी ही इसके नतीजे भी सामने आऐंगे।