भोपाल: बद्रीनाथ पर मौन तप करने के बाद लौटे बाबा बागेश्वर का एक बयान सुर्खियों में बना रहा। उन्होने बेरोजगारी से लेकर पेट्रोल और डीजल के बढते दामों को लेकर चिंता जताई थी, नीट पेपर के लिए भी सिस्टम को जवाबदार ठहराया था, लेकिन आज अचानक उनके सुर बदल गए। उन्होने कहा कि वे साधु है और साधु कुछ प्लान करके नहीं बोलता, पूरे विश्व में युद्ध के चलते हालात खराब है, भारत तो उससे बेहतर हालत में है। उन्होने ये भी कहा कि नीट पेपर को लेकर सरकार ने सेना को कमान सौंपी है ये भी सराहनीय है। इसके लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद। उनके इस बयान के बाद चर्चाओं का बाजार गरमा गया है। बाबा का अचानक ये रुख कैसे हो गया अब इसको लेकर सवाल खडे हो रहे है। हालांकि बाबा ने साफ कर दिया कि उन्होने किसी तरह से राजनीतिक बयान नहीं दिया था लेकिन उनके बयानों को इस तरह से पेश किया गया। देश में सरकार बेहतर काम कर रही है। बाबा ने अपने भक्तों से कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों का बढना विश्व के हालातों पर निर्भर है। हमारे देश की स्थिति दूसरे देशाें से बेहतर है। गौरतलब है कि बाबा के मौन तप से बाहर आने के बाद वे अचानक आक्रामक हो गए थे। उनके बयान सुर्खियां बटोरने लगे थे, लेकिन इन बयानों के बाद बाबा ने बैलेंस पर जोर दिया और आज सब कुछ ठीक करने की कोशिश की।










