छिंदवाडा: सौंसर मे लगे स्वास्थ्य शिविर में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नाना भाउ मोहोड एक चिकित्सक पर इस कदर भडक गए कि वे मर्यादा तक भूल गए। दरअसल चिकित्सक को लेकर लोगों ने यह शिकायत की थी कि वह मानसिक रोगियों को जगह पर प्रमाण पत्र तक नहीं दे रहे है, इस बात से नाराज नाना ने पहले तो लोगों से बात की और बाद में आवेश में आकर मानसिक रोगी के कक्ष में चले गए। वहां उन्होने पहले टेबल पर हाथ पटका और बाद में जो कहा आप विडियो में देख सकते है। विडियों मे देखिए नाना का रुद्र अवतार।









