बदले बदले से सरकार नजर आते है, अनोखे अंदाज में दिखाई दिए नकुलनाथ, जेल बागीचा के मंदिर को बचाने का दिया वचन, चौरई भागवत के रंग में भी रंगे

छिंदवाडा: जिले के सांसद नकुलनाथ इस समय छिंदवाडा दौरे पर है। वे इस समय कुछ अलग ही अंदाज में है। ये अंदाजन न केवल कांग्रेस नेताओं को लुभा रहा है बल्कि महिलाएं और युवा भी इसको लेकर चर्चा करने लगे है। दरअसल नकुलनाथ चौरई में रोड शो के दौरान भागवत पहुंच गए, उन्हें कुछ देर के लिए माईक दिया गया, कांग्रेस नेता भी सोच रहे थे कि धार्मिक आयोजन में वे क्या बोलेंगे, लेकिन नकुलनाथ ने जो कुछ कहा वह कांग्रेस नेताओं के लिए हैरानी वाला था, आयोजन में मौजूद भीड भी उन्हें शांत होकर सुन रही थी। दरअसल नकुलनाथ बोेले की युवाओं को फोन और मोबाईल से फुर्सत नहीं है, इसके बावजूद आज इस आयोजन में उनकी उपस्थिति देखकर अच्छा लगा। नकुलनाथ के इस उद्बोधन को लेकर कांग्रेस नेता बेहद खुश नजर आए। धार्मिक आयोजन में नकुलनाथ के इस विचार को सुनकर मौजूदा भीड ने भी तालियां पीटी।

  • मंदिर की परिक्रमा की और उसे बचाने का दिया वचन

नकुलनाथ का छिंदवाडा का अंदाज भी खासा चर्चाओं में बना रहा। नकुलनाथ ने यहां जेल बागीचा मंदिर पहुंचकर इसकी परिक्रमा की और वहां मौजूद लोगों को इसे बचाने का वचन दिया। दरअसल कुछ समय पहले इस मंदिर को तोडे जाने के लिए प्रशासनिक अमला पहुंचा था लेकिन वहां के लोगों ने इसका विरोध किया था, महिला नेत्री किरण चौधरी इसका मोर्चा संभाला और नकुलनाथ आज यहां पहुंच गए। नकुलनाथ की उपस्थिति को देखकर वहां मौजूद महिलाओं और समिति के लोगों ने उनसे निवेदन किया कि इसे बचाया जाए, बस नकुलनाथ ने मंच पर पहुंचकर वचन दे दिया कि इसे किसी किमत पर टूटने नहीं दूंगा। उनके इस वचन ने मानों समिति के सदस्यों को राहत पहुंचा दी। बहरहाल नए अंदाज में नजर आ रहे नकुलनाथ बेहद बदले बदले से नजर आ रहे है, उनका ये अंदाज लोगों केा भी खूब लुभा रहा है।