भोपाल: कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश सरकार के मंत्री विजयवर्गीय का स्वागत करना और मिठाई खिलाना कांग्रेस के दो पदाधिकारियों और नेताओं को भारी पड गया। पहले तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें नोटिस जारी किया और सात दिन के भीतर जवाब न देने के लिए कहा गया है। इस मामले में दोनों नेताओं का कहना है कि उन्हें नोटिस नहीं मिला है जबकि ये नोटिस बीस जुलाई को ही जारी किया जा चुका था। इन सात दिनों के अंतराल में दोनों को पद से निलंबित करने के लिए भी लिखा गया है। दोनों निलंबित दोनों नेताओं ने मीडिया से फिलहाल दूरी बना ली है। जानकारी के अनुसार व्रक्षारोपण वाले दिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे, वहां पर उनका स्वागत कर इन दो नेताओं ने मिठाई भी खिलाई थी। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक्शन में आ गई थी। कमेटी ने पहले तो इन दो नेता सदाशिव यादव और शहर अध्यक्ष सुरजीत चड्डा को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा था। इसमें अनुशासनहीनता कारण बताया गया था। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं को कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने नोटिस जारी किया था। फिलहाल दोनों को पद से हटाया गया है। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बहरहाल नोटिस दिए जाने के इस मामले ने कांग्रेस में हलचल मचा दी है। अब इस बात का इंतजार किया जा रहा है कि आगे कांग्रेस इन दो नेताओं को लेकर क्या एक्शन लेगी।










