ओवररेट शराब बेचने वाले ठेकेदारों की क्यों शुरु हुई फजीहत, गांव से दुकान शिफ्ट होने के बाद अचानक कैसे बदल गई परिस्थिति, अब चांदी काटने लगे दुकान को लेकर परेशान होने वाले ठेकेदार

छिंदवाडा: इन दिनों शराब के मूल्य को लेकर एक युद्ध चल रहा है। जहां शराब की तमाम दुकानों में शराब के मूल्य को बीस से तीस प्रतिशत तक बढाकर बेचा जा रहा है वहीं एक समूह ऐसा भी है जिसने इन दुकान संचालकों को परेशानी में डाल रखा है। दरअसल ये समूह तय दरों पर शराब की बिक्री कर रहा है। इससे ओवरेट पर शराब बेचने वाले परेशान है। गौरतलब हे कि कुछ दिनों से शहर समेत आस पास की शराब दुकानों में ओवर रेट में शराब दिए जाने की खबरें सामने आ रही थी। हमारे सूत्रों ने भी इन दुकानों से शराब खरीदी। दुकान से खरीदी गई शराब का मूल्य जानकर हैरानी हुई। एमआरपी से महंगी शराब बेचकर ये दुकान संचालक आबकारी के लिए चुनौती पेश कर रहे है। नियमों की खुलेआम धज्जियां उडाई जा रही है। कहा जा रहा है कि महंगा ठेका उठाया है तो ऐसा करना जरुरी होगा, नहीं तो सौदा घाटे का साबित होगा। आबकारी विभाग के अफसर भी इस मामले में परेशान है। खबर ये भी है कि मामला आपसी विवाद का है। विवाद के चक्कर में एक समूह जमकर नुकसान उठा सकता है, जबकि दूसरा समूह इस मामले में नियमों के अनुसार चलने की बात कह रहा है।

  • दुकान की लडाई ने मचाया घमासान

इस पूरे मामले को एक दुकान की लडाई से जोडकर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक गांव में दुकान को लेकर पिछले दिनों विवाद हुआ। गांव से दुकान बाहर शिफ्ट करा दी गई। कहा जा रहा है कि इस दुकान का शिफ्ट होना दूसरे शराब व्यापारियों को महंगा पड गया। फिर जहां शिफ्ट हुई है, वहां पर शराब ठेकेदार चांदी काटने लगे है। फिलहाल शराब ठेकेदारों के बीच चल रहे इस मामले ने दरों को प्रभावित करने का काम किया है। अब आबकारी विभाग इस दिशा में क्या कदम उठाएगा आने वाले समय में ही साफ होगा।