छिंदवाडा: इन दिनों एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो एमपीईबी के अधिकारी श्री यमदे का बताया जा रहा है। इस ऑडियो को सुनकर आप चौक जाऐंगे। ऑडियों मे जो कुछ कहा गया है वह वाकई हैरान करने वाला है। इस ऑडियों में कहा गया है कि बालाघाट के नेता और छिंदवाडा के पूर्व प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन अपने भतीजे को यहां इसलिए नियुक्त करना चाहते थे ताकि छिंदवाडा बर्बाद हो जाए। इस अधिकारी ने जब कहा कि साहब आप अपने भतीजे को बालाघाट क्यों नहीं रखना चाहते तो उन्होने कहा कि मैं बालाघाट को बर्बाद नहीं करना चाहता, उसकी वर्किंग अच्छी नहीं है। दरअसल मामला ये है कि गौरीशंकर बिसेन के परिचित एक व्यक्ति की नियुक्ति छिंदवाडा में होने वाली थी, लेकिन बाद में उसे बाहर भेज दिया गया। इसी संदर्भ में बिजली विभाग के अफसर एक भाजपा नेता से फोन पर चर्चा कर रहे थे। इस अधिकारी की जगह ही उसे लाया जा रहा था। ऑडियों के अनुसार बाद में इस अधिकारी ने गौरीशंकर बिसेन से चर्चा की तो उन्होने कुछ इस तरह का जवाब दियाष्। हमने इस मामले में एमपीईबी के अधिकारी से चर्चा की तो उन्होने कहा कि साहब जमाना खराब है, पता नहीं किसका ऑडियो है। उधर गौरीशंकर बिसेन इस ऑडियों पर जमकर बरस रहे है। उन्होने इसकी शिकायत उपर तक करने और नोटिस जारी करने की बात कही है। हम इस ऑडियों की पुष्टि नहीं करते, लेकिन इतना जरुर है इसके वायरल होते ही राजनीति गर्मा गई है। हमारे पाास ऑडियो पूरी तरह सुरक्षित है।









