छिंदवाडा: डीजल, पेट्रोल की कमी और बिजली दरों में लगातार बढोतरी को लेकर नगर कांग्रेस ने सोमवार को सडक पर उतरने की घोषणा की है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनू मागो अध्यक्ष बनने के बाद पहला आंदोलन कर रहे है। बताया जा रहा है कि इस आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहे इसको लेकर योजना तैयार की गई है। अध्यक्ष सोनू मागो ने बताया कि आम नागरिक इन दिनों परेशान है। गैस की लंबी कतारों के साथ साथ डीजल और पेट्रोल की कमी और बिजली की दरों में लगातार बढोतरी से नागरिकों पर मानसिक और आर्थिक बोझ बढ रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस इसका पूरजोर विरोध करेगी। उन्होने कहा कि फव्वारा चौक पर धरना देने के बाद नगर कांग्रेस जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपेगी जिसमें तमाम समस्याओं का उल्लेख होगा। इसके बावजूद यदि समस्याओं को हल न किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल इस आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील की है।










