भोपाल: मंत्री-परिषद ने छिन्दवाडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल एवं अन्य भवनों का निर्माण तथा सभी संबंद्ध सेवाओं सहित बाहय विकास कार्यों के लिए 953 करोड़ 69 लाख रूपयें की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी है। वर्ष 2022 में छिन्दवाडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल एवं अन्य भवनों के निर्माण के लिए 768 करोड़ 22 लाख रूपयें की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई थी। वर्तमान में शासन द्वारा जी.एस.टी. की दरों को 12 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत होने से अंतर की राशि, डेडीकेडेट विद्युत फीडर लाईन, नगर पालिक निगम द्वारा भवन अनुज्ञा फीस में वृद्धि होने के फलस्वरूप 953 करोड़ 69 लाख रूपयें की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि सिम्स के लिए राशि बढ़ने से जहां यहा पर सिम्स हॉस्पिटल में अतिरिक्त कार्य हो सकेंगे वहीं अन्य भवनों का निर्माण भी संभव हो सकेगा। सिम्स के निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत किए जाने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का आभार व्यक्त किया है। विदित हो कि छिन्दवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के माध्यम से बन रहे सिम्स हॉस्पिटल सहित अन्य भवनों के निर्माण के लिए पूर्व में 768.22 की राशि स्वीकृत की गई थी जिसे बढ़ाकर 953.69 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। मंगलवार को भोपाल में हुई केबिनेट की बैठक में 953.69 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। मंत्रि परिषद ने छिन्दवाडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल एवं अन्य भवनों का निर्माण तथा सभी संबंद्ध सेवाओं सहित बाहय विकास कार्यों के लिए 953 करोड़ 69 लाख रूपयें की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी है। वर्ष 2022 में छिन्दवाडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल एवं अन्य भवनों के निर्माण के लिए 768 करोड़ 22 लाख रूपयें की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई थी। वर्तमान में शासन द्वारा 953 करोड़ 69 लाख रूपयें की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।









