भोपाल: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नाम क्या घोषित किया विधायकों के बीच हलचल तेज हो गई। दो बार विधायक प्रत्याशी रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता ने तो यहां तक लिख दिया कि निर्णय में आलाकमान से चूक हो गई। इसे पूरी तरह से सोच समझकर लिया जाना चाहिए था। उन्होने अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होने इस बात का जिक्र किया कि इस मामले में राहुल गांधी को चेताया था, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता के साथ नहीं लिया गया। हुजूर के राम नरेश ज्ञानचंदानी की इस बात ने पूरे कांग्रेस खेमे में चर्चाओं को तेज कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि मीनाक्षी नटराजन के नाम से प्रदेश के लगभक सात विधायक लामबंद हो गए है। हालांकि कांग्रेस ने आगामी 6 यानी कल एक विशेष बैठक आहूत की है जिसमें विधायकों को एकजुट रहने के लिए कहा जाएगा, बावजूद इसके पूरी संभावना बनी हुई है कि भाजपा ने यदि प्रत्याशी उतारा तो कांग्रेस आसानी से इस सीट को गंवा बैठेगी। सूत्रों का कहना है कि कुछ विधायकों ने तो भाजपा से संपर्क भी किया है। फिलहाल भाजपा इस सीट को लेकर क्या निर्णय लेती है अभी साफ नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस खेमे में खलबली के बाद भाजपा नेता इस सीट को लेकर नई रणनीति पर काम करते नजर आ सकते है।
भाजपा नेता बोले आगे आगे देखिए होता है क्या
भोपाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए कहा है कि राज्यसभा की इस सीट पर देखते रहिए आगे आगे होता है क्या। नेताओं को उम्मीद है कि इस सीट पर भी अन्य राज्यों की तरह भाजपा अपना परचम लहराने में कामयाब हो जाएगी। बताया तो ये भी जा रहा है कि राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा किसी बडे और कद्दावर नेता का नाम सामने रख सकती है जो विधायकों से संपर्क में है। फिलहाल मीनाक्षी के नाम पर कितने विधायक सहमत है और कितने नहीं आने वाले समय में साफ हो जाएगा।










