भोपाल: भाजपा राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर मंथन कर रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा के दिग्गजों ने आलकमान को आश्वस्त किया है कि यदि प्रयास हो तो तीसरी सीट भी भाजपा के खाते में जा सकती है। कुछ नेताओं ने तो यहां तक दावा कर दिया कि आठ से दस विधायक उनके संपर्क में है, यही कारण है कि नामों को लेकर रायशुमारी की जा रही है। सूत्रों से जो खबरें सामने आ रही है उसके अनुसार कांग्रेस से भाजपा में आए दिग्गज नेता सुरेश पचौरी के नाम को लेकर विचार किया जा रहा है। खबर है कि उन्हें दस विधायकों की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के कुछ विधायकों ने इसको लेकर हामी भी भरी है। उधर कांग्रेस इस बात से आश्वस्त है कि मीनाक्षी नटराजन को आसानी से जीत मिल जाएगी, जबकि पर्दे के पीछे जो कुछ चल रहा है वह भाजपा का तीसरा कैंडिडेट आते ही साफ होने की संभावना सूत्र व्यक्त कर रहे है। खबर ये भी है कि छिंंदवाडा के कुछ विधायक भोपाल में बैठक होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। वे फिलहाल दिल्ली में है और पूर्व सीएम कमलनाथ से उनकी चर्चा होनी है।
कैलाश विजयवर्गीय नहीं होंगे तीसरे प्रत्याशी
गौरतलब है कि पूर्व में इस बात की खबरें सामने आ रही थी कि प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय राज्यसभा में जा सकते है लेकिन इस बातों को भाजपा आलाकमान से सिरे से खारिज कर दिया है। सूत्रों की मानें तो उनके राज्यसभा में जाने से फिर विधानसभा चुनाव में भाजपा को जाना होगा। इंदौर में इस सीट पर भाजपा फिलहाल चुनाव करवाना नहीं चाहती, यही वजह है कि उनके राज्यसभा में तीसरी सीट के लिए जाने की अटकलों पर विराम लग गया। बताया जा रहा है कि श्री विजयवर्गीय ने जरुर इस बात को लेकर आलाकमान के सामने आश्वासन दिया है कि तीसरा प्रत्याशी आते ही वे उसे विजयी बना लेंगे। इसके लिए उनकी रणनीति तैयार है। बहरहाल कांग्रेस में मीनाक्षी नटराजन का नाम सामने आने के बाद मची उथल पुथल अभी शांत नहीं हुई है।










