कठिन समय में पढ रहा था हनुमान चालीसा, हाईजैकर से लडने वाले पायलट ने बताई घटना, पीएम से बात करते भावुक हुए भारतीय मूल के पायलट अस्मित, भारत को याद कर बोले जल्द आऊंगा,,

दिल्ली: भारतीय मूल के पायलट अस्मित मच्छार इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे है, दरअसल उन्होने दुबई से जा रहे एक प्लेन को हाइजैक करने की कोशिश को बहादुरी से नाकाम किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने पायलट अस्मित से बात की। इस दौरान अस्मित ने बताया कि हवाई जहाज में मैं अपनी जिंदगी के साथ साथ तमाम यात्रियों की जिंदगी के लिए भी लड रहा था। मैं जब नीचे घायल अवस्था में गिरा था तब मुझे पता चला कि प्लेन नीचे जा रहा है, तब मैने साहस जुटाया और सोचा कि इतनी जिंदगी को कैसे जाने दूं। मैने अपने कर्त्तव्य का पालन किया है। जिस समय मैं हाईजेक करने वाले से लड रहा था उस समय में मैं हनुमान चालीसा ही पढ रहा था। मुझे गर्व है कि मैने इस काम काे किया है। मैं रो रहा हूं, अस्मित ने कहा कि मैने कभी नहीं सोचा था कि मेरी पीएम से बात होगी। अस्मित ने घटना को लेकर बताया कि मैं सबसे ज्यादा हनुमान चालीसा पढता हूं और कठिन समय में मैं उसी का सहारा लेता हूं। अस्मित ने ये भी बताया कि वे दूसरे देश में भले ही हो लेकिन संस्क्रति को भूला नहीं हूं। जब मैं सुबह पूजा करता हूं तब हमेशा प्रार्थना करता हूं, मेरा बेटा भी मेरे साथ होता है। गौरतलब है कि अस्मित ने हाईजैक करने वाले से लडाई कर प्लेन में बैठे यात्रियों को सुरक्षित किया था। अस्मित इस समय अस्पताल में भर्ती है, उनका उपचार किया जा रहा है। अस्मित ने बातचीत करने के दौरान अंत में जय श्री क्रष्ण कहा और सभी का धन्यवाद अदा किया।